होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर समूह का डीबी स्टार अब हरियाणा से होगा लॉन्च
दैनिक भास्कर समूह का डीबी स्टार अब हरियाणा से होगा लॉन्च
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो दैनिक भास्कर समूह का टैबलॉयड डीबी स्टार अब हरियाणा में भी अपने पांव पसार रहा है। प्रबंधन ने अब हरियाणा में हिसार और पानिपत से डीबी स्टार को शुरू करने का निश्चय किया है। शुरुआत में यह अखबार दैनिक भास्कर के साथ ही पाठकों को दिया जायेगा, लेकिन बाद में पाठकों के रेसपॉन्स के आधार पर इसके लिए अलग से रणनीतियां बनाई जायेंगी। चार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो दैनिक भास्कर समूह का टैबलॉयड डीबी स्टार अब हरियाणा में भी अपने पांव पसार रहा है। प्रबंधन ने अब हरियाणा में हिसार और पानिपत से डीबी स्टार को शुरू करने का निश्चय किया है। शुरुआत में यह अखबार दैनिक भास्कर के साथ ही पाठकों को दिया जायेगा, लेकिन बाद में पाठकों के रेसपॉन्स के आधार पर इसके लिए अलग से रणनीतियां बनाई जायेंगी। चार जून से डीबी स्टार की शुरुआत इन दोनों सेंटरों से की जायेगी। यह 16 पेज का कलर डेली शहर से जुड़ी खबरों पर आधारित अखबार होता है। अभी यह अखबार हरियाणा में रोहतक से प्रकाशित हो रहा है पाठकों की ओर से मिली अच्छी प्रतिक्रियाओं के बाद ही प्रंबधन ने इसे बाकी शहरों से शुरू करने की योजना बनाई है। फिलहाल डीबी स्टार राजस्थान के जोधपुर, एमपी के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद से प्रकाशित हो रहा है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स