होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / किशोरों को भावनात्मक सहारा देगा दैनिक भास्कर ग्रुप का ये नया ऑनलाइन पोर्टल...
किशोरों को भावनात्मक सहारा देगा दैनिक भास्कर ग्रुप का ये नया ऑनलाइन पोर्टल...
देश की बड़ी प्रिंट मीडिया कंपनियों में से एक 'दैनिक भास्कर कॉरपोरेशन लिमिटेड'...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया
।।
देश की बड़ी प्रिंट मीडिया कंपनियों में से एक 'दैनिक भास्कर कॉरपोरेशन लिमिटेड' (DBCL) ने देश के किशोरों को भावनात्मक रूप से एक मंच प्रदान करने के लिए नई पहल ‘Teentalkindia.com’ शुरू की है।
देश
में 17 करोड़ की आबादी 13 से 19 वर्ष के युवाओं की है। इसके अलावा करीब 65 प्रतिशत
आबादी 35 साल से कम उम्र वालों की है। ऐसे में दुनिया के सबसे ज्यादा युवाशक्ति
वाले देशों में भारत का भी नाम है।
इस नर्इ पहल के कर्ताधर्ता ने कहा कि आज की किशोरवय पीढ़ी पर तमाम दबाव हैं। इनमें सामाजिक दबावों से लेकर परिजनों की उम्मीदें, पढ़ाई का दबाव आदि कई मामले होते हैं। इन दबावों से घबराकर कई किशोरवय लड़के-लड़कियां डिप्रेशन में आ जाते हैं। लेकिन कई बार इस तरह की बातों पर न चर्चा की जाती है और देश के अधिकांश हिस्सों में इस तरह की बातों को नजरअंदाज किया जाता है। ऐेसे में किशोरवय पीढ़ी को भावनात्मक सहारे की जरूरत होती है। इसलिए ही 'Teentalk India' नामक इस पहल को शुरू किया गया है, ताकि समय रहते ऐसे किशोरों को भावनात्मक सहारा दिया जा सके।
यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिस पर किशोर अपनी समस्याएं अथवा जिज्ञासाएं रख सकते हैं और विशेषज्ञों द्वारा इन मामलों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें उचित सलाह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में देश के विभिन्न शहरों में इस विषय को लेकर सेमिनार आदि आयोजित किए गए और इस बारे में काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। किशोरों से जुड़े विषयों के विशेषज्ञों के अलावा फोर्टिस हेल्पलाइन आदि संगठनों के साथ भी पार्टनरशिप की गई है। इस बारे में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ली जा सकती है-
https://www.teentalkindia.com/
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स