होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘दैनिक भास्कर’ ने अखबार में आज से शुरू किए ये चार नए प्रयोग
‘दैनिक भास्कर’ ने अखबार में आज से शुरू किए ये चार नए प्रयोग
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ ने अपने पाठकों के लिए चार नए प्रयोग शुरू किए हैं, ताकि पाठकों और अधिक बेहतरीन खबरें मिल सकें। इस कड़ी में भास्कर ने हर रोज ‘अंडर 30’ और ‘एक्सक्लूसिव’ व ‘विशेष’ खबरों की शुरुआत की है। ‘द इकनॉमिस्ट’ ग्रुप के साथ भी एक विशेष टाइअप किया है। इसके साथ ही एक ‘HUMOUR भास्कर’ नाम से एक क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ ने अपने पाठकों के लिए चार नए प्रयोग शुरू किए हैं, ताकि पाठकों और अधिक बेहतरीन खबरें मिल सकें। इस कड़ी में भास्कर ने हर रोज ‘अंडर 30’ और ‘एक्सक्लूसिव’ व ‘विशेष’ खबरों की शुरुआत की है। ‘द इकनॉमिस्ट’ ग्रुप के साथ भी एक विशेष टाइअप किया है। इसके साथ ही एक ‘HUMOUR भास्कर’ नाम से एक कॉलम शुरू किया है।
बता दें कि ‘अंडर 30’ में संपादकीय पेज पर सीनियर लेखकों के साथ अब 30 साल से कम उम्र के नौजवानों के विचार भी पढ़ सकते हैं। यह प्रयोग इसलिए किया गया ताकि दोनों पक्षों की सोच को पाठक पढ़ सके। इसके साथ ही अखबार के आखिरी पेज पर देशभर के ‘भास्कर नेटवर्क’ की विशेष और एक्सक्लूसिव खबरें मिल सकें।
वहीं ‘द इकनॉमिस्ट’ ग्रुप के साथ किए विशेष टाइअप में भास्कर हर शुक्रवार को दुनिया के चार सबसे विश्सनीय अखबारों की खबरों को भी अपने अखबार में जगह देगा। इस विशेष खबरों का आधा पेज होगा अभिव्यक्ति पेज पर।
इस कड़ी के अंत में हर शनिवार भास्कर ‘HUMOUR भास्कर’ के अंतर्गत हास्य पर आधारित कॉलम प्रकाशित करेगा। इस पेज पर मशहूर पाकिस्तानी कार्टूनिस्ट साबिर नजर के कार्टून प्रकाशित किए जाएंगे साथ ही युवाओं द्वारा तैयार विशेष हास्य कंटेंट भी होगा।
टैग्स