होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NBT ऑनलाइन के एडिटर ने लिखा, अरनब के इंटरव्यू में मोदी को भी नहीं आया मजा, 'मन की महाबात' जैसा लगा...

NBT ऑनलाइन के एडिटर ने लिखा, अरनब के इंटरव्यू में मोदी को भी नहीं आया मजा, 'मन की महाबात' जैसा लगा...

‘टाइम्स नाउ’ के सहयोगी हिंदी अखबार ‘नवभारत टाइम्स’ के डिज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘टाइम्स नाउ’ के सहयोगी हिंदी अखबार ‘नवभारत टाइम्स’ के डिजिटल विंग के संपादक नीरेंद्र नागर ने अपने ब्लॉग के जरिए अरनब गोस्वामी द्वारा किए गए प्रधानमंत्री मोदी के इंटरव्यू को बेहतर तो बताया, लेकिन उन्होंने इस इंटरव्यू को लेकर कुछ सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि इस इंटरव्यू में कुछ और सवाल पूछे जा सकते थे जो अरनब मोदी से पूछने में चूक गए।

‘नवभारत टाइम्स’ के डिजिटल विंग में छपे अपने ब्लॉग के जरिए उन्होंने कहा कि सोमवार को टाइम्स नाउ पर प्रधानमंत्री का इंटरव्यू देखा तो बहुत ही प्रभावित हुआ। अरनब गोस्वामी ने हर विषय पर उनसे सवाल पूछे और उन्होंने हर सवाल का विस्तार से जवाब दिया। ‘अच्छा जवाब’ दिया। मोदी के अधिकतर जवाब ऐसे थे जो अपनी बातों से दर्शकों को कन्विंस कर पाए।

उन्होंने कहा, ‘मोदी कुछ जवाबों में बचते हुए दिखे और अरनब उनको बचाते हुए। अपने तीस साल के पत्रकारीय अनुभव के नाते मैं देख रहा था कि कई जगहों पर काउंटर क्वेस्चन की पूरी गुंजाइश थी लेकिन अर्नब आगे बढ़ गए। क्रिकेट की भाषा में कहूं तो ये ऐसे जबानी शॉट थे जिसमें मोदी रन लेने की कोशिश में क्रीस तक नहीं पहुंच पाए थे और उनको रन आउट किया जा सकता था (हो सकता है, तब भी वह बचा ले जाते) लेकिन अर्नब ने चेहरा घुमा लिया और गेंद स्टंप्स पर नहीं फेंकी। इससे कई लोगों को यह शक होता है कि कहीं यह मैच….।’

उन्होंने अपने ब्लॉग में आगे कहा, ‘अरनब द्वारा किए गए इस गुडी-गुडी इंटरव्यू से मोदी को खुद भी मजा नहीं आ रहा था। सबकुछ ‘मन की महाबात’ जैसा लग रहा था। अंतर केवल यह था कि इसमें टॉपिक कुछ अधिक थे।’

इतना ही नहीं ब्लॉग में उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी के इस इंटरव्यू ने जहां अर्नब की तेज-तर्रार इमेज को चोट पहुंचाई है, वहीं मोदी के कद को और बढ़ाया है। चीन के मामले में तो उनके जवाब से मैं एक बार फिर कायल हो गया कि आप चाहे कितने भी घाघ पत्रकार हों, आप मोदी के मुंह से एक भी गलत शब्द नहीं उगलवा सकते। अरनब लाख कोशिश करते रहे कि वह चीन के खिलाफ कुछ उल्टा-सीधा बोलें लेकिन मोदी ने ऐसा कुछ नहीं कहा।’

उन्होंने ब्लॉग में लिखा, ‘जो सवाल छूट गए या जानबूझकर छोड़ दिए गए, उन्होंने इस इंटरव्यू का सारा मजा किरकिरा कर दिया। जमीन से जुड़ा एक अनुभवी और लोकप्रिय राजनीतिज्ञ और लड़ाका तेवर वाला एक पत्रकार जब आमने-सामने होते हैं तो उम्मीद होती है कि भारत-पाक क्रिकेट मैच की तरह कोई रोमांचक मुकाबला होगा। लेकिन जब बॉलर हल्की गेंदें करता है, कैच छोड़ देता है, बैट्समन के चौकों-छक्कों पर तालियां बजाता है तो लगता है, हम कोई T-20 का फाइनल नहीं, फिल्मी सितारों का फ्रेंडली मैच देख रहे हैं।’

अंत में इस इंटरव्यू पर तीखा कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘ऐसे इंटरव्यू के लिए किसी अर्नब गोस्वामी की जरूरत नहीं थी। यह इंटरव्यू तो उनके चैनल का कोई ट्रेनी जर्नलिस्ट भी कर सकता था।’

नागर ने इंटरव्यू में छूट गए जिन सवालों का जिक्र किया है वे सवाल और पूरा ब्लॉग आप नीचे दी गई उनके ब्लॉग की हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं:

कुछ जवाबी सवाल जो अर्नब ने मोदी से नहीं पूछे

    समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

8 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

8 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

9 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

11 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

15 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

11 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

19 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

21 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

9 hours ago