होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMPACT’S 50 MOST INFLUENTIAL WOMEN, 2016 : आज उठेगा नामों से पर्दा

IMPACT’S 50 MOST INFLUENTIAL WOMEN, 2016 : आज उठेगा नामों से पर्दा

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में इस साल अपनी खास पहचान बनाने वाली इंपैक्ट की 50 महिलाओं की लिस्ट (IMPACT’s 50 Most Influential Women, 2016) से जल्द ही पर्दा उठने वाला है। मुंबई में बुधवार की शाम को इस लिस्ट में शामिल नामों की घोषणा की जाएगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में इस साल अपनी खास पहचान बनाने वाली इंपैक्ट की 50 महिलाओं की लिस्ट (IMPACT’s 50 Most Influential Women, 2016) से जल्द ही पर्दा उठने वाला है। मुंबई में बुधवार की शाम को इस लिस्ट में शामिल नामों की घोषणा की जाएगी। यह पांचवा साल है, जब एक्सचेंज4मीडिया समूह (exchange4media Group) की वीकली मैगजीन इंपैक्ट (IMPACT)  के तत्वावधान में 50 प्रभावशाली महिलाओं का चुनाव उनके कार्य, सफलता, नई इबारत लिखने, अपनी पहचान बनाने और इंडस्ट्री में महिलाओं को एक नई पहचान दिलाने के लिए किया जा रहा है। इस लिस्ट को तैयार करने वाली जूरी के अध्यक्ष मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) के चेयरमैन और एमडी सैम बलसारा हैं। इसके अलावा जूरी में एफसीबी उल्‍का (FCB Ulka) के सलाहकार एमबी परमेश्वरन, चीतासॉफ्ट टेक्नोलॉजी (Cheetahsoft Technologies) के चेयरमैन अरविंद शर्मा, इनाडु (Eenadu) के डायरेक्टर आई वेंकट, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (Sony Pictures Networks) के प्रेजिडेंट रोहित गुप्ता, मोगा ग्रुप (Mogae Group) के चेयरमैन संदीप गोयल, गोदरेज इंडस्ट्री में स्ट्रेटजिक मार्केटिंग ग्रुप (Godrej Industries Strategic Marketing Group) के सीओओ शिरीष जोशी,  पिचफॉर्क पार्टनर्स स्ट्रेटजिक कंसल्टिंग एलएलपी (Pitchfork Partners Strategic Consulting LLP) के संस्थापक एवं पार्टनर सुनील गौतम, सफायर प्रोफेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Sapphire Professional Services Pvt. Ltd) के टिम्मी कंधारी और एआईडीईएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (AIDEM Ventures Pvt. Ltd) के डायरेक्टर विकास खंचंदानी आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि पिछले साल फेसबुक इंडिया (Facebook India) की प्रमुख कीर्तिगा रेड्डी ने इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया था। मार्केट स्ट्रेटजी कंसल्टेंट और बिजनेस ऑथर रामा बीजापुरकर को दूसरा और गोदरेज ग्रुप की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या डबास को इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल हुआ था। इस कार्यक्रम का प्रजेंटिंग पार्टनर कलर्स (Colors) है। बैंकिंग पार्टनर कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के साथ कार्यक्रम का प्रस्तुतकर्ता दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) है। वहीं एसोसिएट पार्टनर सब (SAB) और नाइन एक्स (9X) हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुकपेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

7 hours ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

7 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

8 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

9 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

12 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

14 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

9 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

8 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

7 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

9 hours ago