होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कुछ इस तरह मीडिया पर साधा निशाना...
कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कुछ इस तरह मीडिया पर साधा निशाना...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया है। राज्यसभा में कश्मीर में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से पिछले दस दिन से जारी हिंसा पर चर्चा शुरू हुई। इसकी शुरुआत कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने की और उन्होंने इस दौरान मी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया है। राज्यसभा में कश्मीर में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से पिछले दस दिन से जारी हिंसा पर चर्चा शुरू हुई। इसकी शुरुआत कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने की और उन्होंने इस दौरान मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्राइम टाइम बहस के नाम पर टीवी चैनल सिर्फ हिंदू और मुस्लिमों को लड़ाने का काम कर रहे हैं।
प्रेस की आजादी पर बोलते हुए आजाद ने कहा मैं प्रेस की आजादी के पक्ष में हूं लेकिन प्रेस की आजादी देश के बर्बादी का कारण नहीं बनना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि तसलीमा नसरीन को बांग्लादेश ने इस्लाम के खिलाफ लिखने, कुरान के खिलाफ लिखने के लिए देशनिकाला दिया गया। अब वह भारत में रह रही हैं। अब यहां देश के चैनल उन्हें इस्लाम को गाली देने के लिए बुलाते हैं। इसके लिए भी केंद्र सरकार दोषी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स