होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चौथी दुनिया अंग्रेजी लॉन्च, पहले अंक की कवर स्टोरी मीडिया पर

चौथी दुनिया अंग्रेजी लॉन्च, पहले अंक की कवर स्टोरी मीडिया पर

प्रतिष्ठित साप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया ने अपना अंग्रेजी एडिशन लॉन्च कर दिया है। मई में अग्रेजी संस्करण की प्रयोग के तौर पर कुछ हजार प्रतियां प्रकाशित की गईं, जिसे पाठकों ने काफी सराहा। पहले संस्कऱण की कवर स्टोरी मीडिया पर आधारित है। मीडिया स्टडीज ग्रुप द्वारा इक्ठ्ठा कए आंकड़ों पर आधारित इस कवर स्टोरी का शीर्षक है पत्रकार जिन्होंने लोकतंत्र की हत्य

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

प्रतिष्ठित साप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया ने अपना अंग्रेजी एडिशन लॉन्च कर दिया है। मई में अग्रेजी संस्करण की प्रयोग के तौर पर कुछ हजार प्रतियां प्रकाशित की गईं, जिसे पाठकों ने काफी सराहा। पहले संस्कऱण की कवर स्टोरी मीडिया पर आधारित है। मीडिया स्टडीज ग्रुप द्वारा इक्ठ्ठा कए आंकड़ों पर आधारित इस कवर स्टोरी का शीर्षक है पत्रकार जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की। अंग्रेजी अखबार की लॉन्चिंग के बाद प्रबंधन की योजना अंग्रेजी पत्रिका लाने की है। हिंदी संस्करण की तरह अंग्रेजी संस्करण का भी मूल्य पांच रुपये रखा गया है, जबकि अखबार का वार्षिक सब्सक्रिप्शन मूल्य 250 रुपये है। समाचार4मीडिया से बात करते हुए चौथी दुनिया के एडिटर इन चीफ संतोष भारतीय ने पहले ही बताया था अंग्रेजी संस्कऱण हर रविवार को प्रकाशित किया जाएगा और इसकी खबरों का कलेवर मुख्यतः राजनीतिक होगा। उन्होंने कहा था कि अखबार मुख्यतः राष्ट्रीय अखबार होगा और कंटेट के तौर पर ऐसी खबरों को प्रमुखता दी जाएगी जिनकी प्रकृति सकारात्मक आलोचना वाली हो। शुरुआत में अंग्रेजी संस्करण की 80,000 प्रतियां प्रकाशित की जा रही हैं। सभी पेज रंगीन और ग्लासी पेपर पर प्रिंट हैं। फिलहाल शुरुआत में इसे मेट्रो शहरो में लॉन्च किया गया है इसके बाद अखबार का विस्तार टायर-2 सिटीज की ओर होगा। जैसा कि हमने पहले ही खबर दी थी कि प्रबंधन की योजना अंग्रेजी मैगजीन लॉन्च करने की भी है। उसके बाद क्रमशः अन्य योजनाओं पर काम किया जाएगा। मैगजीन के कंटेट के बारे में बताते हुए संतोष भारतीय ने समाचार4मीडिया को बताया था कि मैगजीन के कंटेट का फोकस हर उन विषयों पर होगा जो हिंदुस्तान की जनता को प्रभावित करता हो। मैगजीन के टारगेट रीडर कौन होंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम देश के उन युवाओं को अपने पाठक के रूप में देख रहे हैं जो मौजूदा समस्याओं से सरोकार रखते हैं औऱ ऐसे युवाओं की देश में कमी नहीं है, हालिया उदाहरण अन्ना के आंदोलन से लिया जा सकता है। संतोष भारतीय ने कहा कि अंग्रेजी में ऐसी सामग्री लगभग न के बराबर है। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को चौथी दुनिया साप्ताहिक के माध्यम से उठा ही रहे हैं अब हमारी कोशिश है कि अंग्रेजी के पाठकों को भी इन विषयों के साथ जोड़ा जाए। मैगजीन की लॉन्चिंग के बाद चौथी दुनिया प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रानिक मीडिया की ओऱ कदम बढ़ाएगा। संतोष भारतीय ने हमसे कहा था कि हमारे इंटरनेट टीवी को पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है, इसी से उत्साहित होकर हमने टीवी न्यूज चैनल लॉन्च करने का फैसला किया है। चौथी दुनिया की एक एडिटोरियल लाइन है और इसी लाइन के साथ हम न्यूज चैनल लॉन्च करेंगे। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago