होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्री का पद संभालने के बाद वेंकैया नायडू ने मीडिया से की ये बातचीत...
सूचना-प्रसारण मंत्री का पद संभालने के बाद वेंकैया नायडू ने मीडिया से की ये बातचीत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मोदी कैबिनेट में किए गए फेरबबदल में वेंकैया नायडू को सूचना-प्रसारण मंत्री बना दिया गया है। उन्होंने अरुण जेटली की जगह ले ली है। जेटली के पास वित्त मंत्रालय, और कॉरपोरेट मामलात के साथ ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय का भी प्रभार था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मोदी कैबिनेट में किए गए फेरबबदल में वेंकैया नायडू को सूचना-प्रसारण मंत्री बना दिया गया है। उन्होंने अरुण जेटली की जगह ले ली है। जेटली के पास वित्त मंत्रालय, और कॉरपोरेट मामलात के साथ ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय का भी प्रभार था।
वहीं नायडू पहले की तरह शहरी विकास और गरीबी उन्मूलन के मंत्रालय संभालते रहेंगे। ये मंत्रालय उनके पास मोदी सरकार के गठन के समय से ही हैं। लेकिन नायडू ने संसदीय मामलों का प्रभार ले लिया गया है। यह मंत्रालय अब अनंत कुमार को सौंप दिया गया है।
बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली से सूचना-प्रसारण मंत्रालय का प्रभार लेने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जोर मीडिया और लोगों को सरकार द्वारा किए गए जा रहे अच्छे कामों को बताना है, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन में उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे में।
साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों की सूचना संबंधी जरूरतों को प्रभावशाली ढंग से पूरा करने के लिए विभिन्न मीडिया इकाइयों को विश्वसनीय ब्रैंडों के रूप में स्थापित करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि वह ‘समुदाय और देश के विकास के लिए संचार’ के सिद्धांत से निर्देशित होते रहेंगे। यह ‘सुधार, प्रदर्शन, बदलाव और सूचित करने’ के बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित है।
बता दें कि सूचना-प्रसारण मंत्री के रूप में नायडू के सामने जो तात्कालिक कार्यभार होंगे, उनमें एफएम रेडियो के तीसरे चरण के दूसरे बैच की नीलामी कराने के साथ ही डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम (डैस) के आखिरी और चौथे चरण पर अच्छी तरह अमल सुनिश्चित करना है।
वहीं अरुण जेटली के पास पहले की तरह कॉरपोरेट मामलात के साथ-साथ वित्त जैसे अहम मंत्रालय बने रहेंगे। सूचना- प्रसारण मंत्रालय में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को राज्य मंत्री के रूप में बनाए रखा गया है।
बता दें कि सरकार बनने के बाद से मोदी के नेतृत्व में सूचना-प्रसारण मंत्री को लेकर ये तीसरा फेरबदल है। सबसे पहले सूचना-प्रसारण मंत्रालय की कामन प्रकाश जावड़ेकर के हाथों में दी गई। इसके बाद यह जिम्मेदारी अरुण जेटली के कंधों पर डाली गई और उन्होंने लगभग डेढ़ साल तक इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। अब इसके बाद यह मंत्रालय वेंकैया नायडू को दिया गया है।
यहां देखें विडियो
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स