होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Republic TV के CEO विकास खनचंदानी ने कुछ यूं निभाया ‘इंसानियत का फर्ज’

Republic TV के CEO विकास खनचंदानी ने कुछ यूं निभाया ‘इंसानियत का फर्ज’

विकास खनचंदानी ने इंसानियत के प्रति अपने फर्ज को निभाते हुए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

अंग दान या ऑर्गन डोनेशन कितना जरूरी है इसका जवाब वे परिवार दे सकते हैं जिन्होंने डोनर न मिलने के चलते अपनों को खोया है। सालाना पांच लाख लोग ऑर्गन की कमी के चलते दुनिया से रुखसत हो जाते हैं। हम में से अधिकांश लोग इसे जरूरी तो समझते हैं, लेकिन धार्मिक भ्रांतियों के चलते कदम नहीं बढ़ा पाते, लेकिन रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खनचंदानी इस राह पर चल निकले हैं।

खनचंदानी ने इंसानियत के प्रति अपने फर्ज को निभाते हुए ऑर्गन डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। खास बात यह है कि इस फैसले में उनकी पत्नी भी उनके साथ हैं। पति-पत्नी दोनों ने अंग दान की घोषणा की है। खनचंदानी ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है, ‘काफी लम्बे समय से मैं और पिया इस पर बात कर रहे थे, आखिरकार आज हमने ऑर्गन डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है

मूल रूप से मुंबई निवासी विकास खनचंदानी कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। रिपब्लिक टीवी में बतौर सीईओ जुड़ने सेपहले वह एनडीटीवी में वाइस प्रेसिडेंट थे। उन्होंने स्टार इंडिया में भी काम किया है।

विकास खनचंदानी का यह कदम प्रेरणा देता है कि हमें धार्मिक अंधविश्वास से बाहर निकलकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी पूरा करना चाहिए। हम महान ऋषि दधीचि को याद कर सकते हैं, जिन्होंने समाज की भलाई के लिए अपनी हड्डियां तक दान कर दी थीं। उन जैसा धर्मज्ञ अगर ऐसा कर चुका है तो हम धर्म के नाम पर इससे पीछे क्यों भाग रहे हैं। कभी ऑर्गन फेलियर तो कभी एक्सिडेंट्स के कारण ऑर्गन ट्रांसप्लांट करना जरूरी हो जाता है, लेकिन ऑर्गन डोनेट करने वालों की कमी के चलते अकसर ऐसे लोगों को बचाया नहीं जा पाता। इसलिए विकास खनचंदानी और उनकी पत्नी के ऑर्गन डोनेट करने के फैसले को सराहा जाना चाहिए।  


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

31 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago