होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CBI जांच में फंसे दूरदर्शन के तीन बड़े अधिकारी, केस हुआ दर्ज
CBI जांच में फंसे दूरदर्शन के तीन बड़े अधिकारी, केस हुआ दर्ज
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिमाचल प्रदेश में सीबीआई ने रॉयल्टी आवंटन में अनियमितताओं की जांच के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल सीबीआई ने दूरदर्शन केंद्र शिमला के अधिकारियों सहित प्रडक्शन कंपनी पर मामला दर्ज किया है। जानकारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिमाचल प्रदेश में सीबीआई ने रॉयल्टी आवंटन में अनियमितताओं की जांच के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल सीबीआई ने दूरदर्शन केंद्र शिमला के अधिकारियों सहित प्रडक्शन कंपनी पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच के बाद आपराधिक षड्यंत्र, झूठी जानकारी देने सहित कई धाराओं के तहत शिमला थाने में यह केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरे मामले से पर्दा उठाने के लिए अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है।
दूरदर्शन केंद्र शिमला के अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को प्रसारित किया, जिसके पास उसकी अनुमति ही नहीं थी।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार मामले में दूरदर्शन केंद्र के तीन अधिकारी और प्रडक्शन कंपनी जांच के घेरे में है। जांच एजेंसी ने अभी अधिकारिक तौर पर यह खुलासा नहीं किया है कि किन-किन अधिकारियों को आरोपी बनाया है। दूरदर्शन केंद्र शिमला कई वर्षों तक एक विशेष डिस्ट्रीब्यूटर पर मेहरबान रहा। इसकी एवज में उसे लाखों रुपए की रॉयल्टी दी गई।
बता दें कि सीबीआई दिल्ली और शिमला की टीम ने 10 जून को दूरदर्शन केंद्र शिमला में छापामारी की थी। टीम ने रॉयल्टी आवंटन और अन्य वित्तीय लेनदेन से संबंधित कई वर्षों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया था। कंप्यूटरों से भी डाटा एकत्रित कर टीम साथ ले गई थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स