होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे: पत्रकारों को मित्र मानते हैं भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह...

हैप्पी बर्थडे: पत्रकारों को मित्र मानते हैं भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह...

भारतीय राजनीति में शुचिता एवं दृढ़ता के स्तंभ, कार्यकर्ताओं के दिलों...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

डॉ. सौरभ मालवीय

सहायक प्राध्यापक,

माखनलाल चतुर्वेदी राष्‍ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ।।

भारतीय राजनीति में शुचिता एवं दृढ़ता के स्तंभ, कार्यकर्ताओं के दिलों पर राज करने वाले और मीडिया में लोकप्रिय और पत्रकारों से व्यक्तिगत सरोकार रखने वाले भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का आज जन्मदिन है। सफेद धोती-कुर्ता पहनने वाले राजनाथ सिंह पार्टी के तमाम दायित्वों को निभाया है।

उत्तर-प्रदेश के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, अटल जी की सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री, उसके पहले पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव, अनेक राज्यों के प्रभारी रहे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री है। राजनाथ सिंह से मिलना बहुत ही सहज रहता है। वे सबके लिए उपलब्ध रहते हैं, खासकर पत्रकारों से मिलना उनको खुद को अच्छा लगता है।

एक प्रसंग ध्यान आता है बीजेपी राष्ट्रीय मीडिया सेल के मेरे कार्य के दरमियां उस समय राजनाथ जी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मैं हर रोज सुबह मीडिया मॉनिटरिंग का काम करता था, जिसमें लगभग 25 अखबारों की महत्वपूर्ण खबरों को एक जगह संचित करते थे और फिर प्रमुख नेताओं को चयनित खबरों को भेजा जाता था, बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के विषय तय होता था।

एक बार नलिन कोहली मीडिया प्रभारी थे उनका फोन आया कि सौरभ जी आज के एक फलां अखबार में अटल जी से सम्बंधित कोई खबर छपी है क्या? हमने बताया हां, जी छपी है और फिर मैंने उनको उस खबर के बारे में पूरी जानकारी दी। कुछ देर बाद नलिन जी का फोन आया कि अध्यक्ष जी से आप बात कर लीजिए, फिर मेरी बात राजनाथ जी से हुई, हालांकि उस समय वे सड़क मार्ग से हरियाणा जा रहे थे, इस कारण बाराबार फोन कट जा रहा था, फिर भी उन्होंने पूरी खबर स्वयं सुनी और हंसते हुए बोले, अच्छा तो इनकी (फलां पत्रकार की) खबर है।

अगले दिन 3 बजे की प्रेस ब्रीफिंग में वह पत्रकार मुझे मिले और खुश होकर बोले राजनाथ जी ने कल की मेरी खबर पूरी पढ़ी है यार (और भी कुछ बातें की मुझसे), इस तरह से प्रत्येक बीट रिपोर्टर से राजनाथ जी व्यक्तिगत रूप से जुड़े हुए हैं और राजनाथजी की ये विशेषता है कि वे चेहरा नहीं संस्थान का नाम भी नहीं, सीधे रिपोर्टर को नाम के साथ आत्मिक स्नेह से याद करते हैं। उनका यही मिलनसार स्वभाव पत्रकारों को उनका मित्र बनाता है। आज राजनाथसिंह जी का जन्मदिन है बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।



समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago