होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिहार के डिप्टी सीएम ने मीडिया पर साधा निशाना, पूछा ये सवाल
बिहार के डिप्टी सीएम ने मीडिया पर साधा निशाना, पूछा ये सवाल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। रिजल्ट घोटाले को लेकर बिहार मीडिया की सुर्खियों में बना है और इसे लेकर अब सूबे के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया को आड़े हाथों लिया है। तेजस्वी यादव ने मध्य प्रदेश के भोज मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा में खुलेआम हो रही नकल पर तस्वीर साझा कर मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। रिजल्ट घोटाले को लेकर बिहार मीडिया की सुर्खियों में बना है और इसे लेकर अब सूबे के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया को आड़े हाथों लिया है। तेजस्वी यादव ने मध्य प्रदेश के भोज मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा में खुलेआम हो रही नकल पर तस्वीर साझा कर मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए पूछा कि अगर मध्य प्रदेश की जगह ये बिहार में होता तो? सोच कर सोचो? उन्होंने कहा कि यही यदि बिहार में होता तो मीडिया के प्राइम टाइम डिबेट्स में 'ब्राण्ड बिहार' पर जमकर प्रहार हो रहा होता।
उल्लेखनीय है कि बिहार टॉपर्स घोटाले के चलते मीडिया राज्य के प्रशासनिक तंत्र पर निशाना साध रहा है। इस घोटाले में ऐसे छात्रों को स्टेट टॉपर बना दिया गया जिन्हें अपने विषय के बारे में बेसिक बातें भी पता नहीं था। इनमें से एक छात्रा रूबी राय दोबारा परीक्षा देने नहीं आई, जबकि दो अन्य छात्र दोबारा दी परीक्षा में फेल हो गए थे। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव पहले भी कई बार मीडिया को धैर्य रखने की नसीहत दे चुके हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।प्र- मप्र की जगह अगर ये बिहार होता तो?सोच कर सोचो? उ-Prime time डिबेट्स में ब्राण्ड बिहार पर जमकर प्रहार हो रहा होता pic.twitter.com/tSgOB7eGCf
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 16, 2016
टैग्स