होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किन चैनलों का रहा जलवा...
जानिए, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किन चैनलों का रहा जलवा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2016 के 28वें हफ्ते (09-15 जुलाई, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जो अलग-अलग आंकड़ें जारी किए हैं, उसमें शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों मे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साल 2016 के 28वें हफ्ते (09-15 जुलाई, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जो अलग-अलग आंकड़ें जारी किए हैं, उसमें शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों में स्टार प्लस नंबर-1 पर बना हुआ है, जबकि दूसरे नंबर पर कलर्स रहा है और वहीं तीसरे नंबर पर जी टीवी। जबकि इस दौरान सोनी टीवी पांचवें से चौथे नंबर पर पहुंच गया और उसने सब टीवी दो पायदान फिसलकर चौथे से छठे नंबर पर पहुंच गया।
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के व्युरअरशिप आंकड़ों पर नजर डालें तो जी अनमोल नंबर-1 पर बना हुआ है, जबकि स्टार उत्सव नंबर-2 और सोनी पल नंबर-3 पर रहा।
शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन
28वें हफ्ते स्टार प्लस नंबर-1 पर बना हुआ है। चैनल ने इस हफ्ते अपनी व्युअरशिप रेटिंग में बढ़त दर्ज की है, जोकि अब 459 मिलियन से बढ़कर 482 मिलियन हो गई है।
वहीं कलर्स दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस दौरान चैनल की रेटिंग 435 मिलियन से घटकर 409 मिलियन रह गई है।
इस दौरान जी टीवी नंबर-3 पर रहा, और उसकी रेटिंग में भी बढ़त देखने को मिली, जोकि 328 मिलियन से बढ़कर अब 334 मिलियन हो गई है।
वहीं सोनी टीवी ने 277 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर जगह बना ली और सब टीवी की जगह ले ली। 27वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 256 मिलियन थी।
लाइफ ओके इस सूची में एक पायदा ऊपर चढ़ गया है और छठे से पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। चैनल की रेटिंग इस 253 मिलियन से बढ़कर 268 मिलियन हो गई है।
वहीं सब टीवी इस दौरान 257 मिलियन रेटिंग के साथ चौथे से छठे नंबर पर फिसल गया।
&टीवी 116 मिलियन रेटिंग के साथ 7वें नबंर पर रहा। पिछले हफ्ते चैनल 121 मिलियन थी।
जी अनमोल 106.8 मिलियन रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गया, जबकि पिछले हफ्ते चैनल 104 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-9 पर था।
28वें हफ्ते सोनी पल 8वें से 9वें पायदान पर फिसल गया। चैनल ने इस हफ्ते 106.3 मिलियन की रेटिंग जुटाई, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की 107 मिलियन रेटिंग थी।
इस सूची में आखिर में स्टार उत्सव रहा, जिसने इस दौरान 103 मिलियन रेटिंग जुटाई। जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 104 मिलियन थी।
ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन
ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो यहां जी अनमोल इस हफ्ते भी सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बना हुआ है। लेकिन इस दौरान चैनल की रेटिंग 369 मिलियन से घटकर 358 मिलियन रह गई है।
स्टार उत्सव दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस दौरान चैनल की रेटिंग 352 मिलियन से घटकर 333 मिलियन रह गई है।
301 मिलियन रेटिंग के साथ सोनी पल नंबर-3 पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 300 मिलियन थी।
जी टीवी 263 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-4 पर है। पिछले हफ्ते चैनल 255 मिलियन थी।
238 मिलियन रेटिंग के साथ स्टार प्लस नंबर-5 पर है। वहीं बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 218 मिलियन थी।
वहीं इस सूची में रिश्ते नंबर-6 पर है, जिसकी रेटिंग 204 मिलियन से घटकर 202 मिलियन रह गई।
174 मिलियन रेटिंग के साथ कलर्स नंबर-7 पर रहा। बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 190 मिलियन थी।
इसके बाद नंबर लाइफ ओके चैनल का आया, जिसकी रेटिंग 133 मिलियन से बढ़कर 141 मिलियन हो गई है।
बिग मैजिक चैनल 106 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-9 पर रहा। पिछले हफ्ते इस चैनल की रेटिंग 119 मिलियन थी।
वहीं इस सूची में अखिरी नंबर पर सोनी टीवी रहा, जिसकी रेटिंग इस दौरान 104 मिलियन से घटकर 103 मिलियन रही।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स