होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया न्यूज' चैनल के हाथ लगी ये बड़ी सफलता...
'इंडिया न्यूज' चैनल के हाथ लगी ये बड़ी सफलता...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल के लिए जारी बार्क इंडिया के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘इंडिया न्यूज’ चैनल 28वें हफ्ते (9-15, जुलाई 2016) में टॉप-5 की सूची में 52, 552 इम्प्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर उभरकर आया है। डिजिटल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल के लिए जारी बार्क इंडिया के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘इंडिया न्यूज’ चैनल 28वें हफ्ते (9-15, जुलाई 2016) में टॉप-5 की सूची में 52, 552 इम्प्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर उभरकर आया है।
डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम (डैस) के तीसरे चरण (DAS III) शुरुआत होने के बाद से सबसे अधिक फायदा इसी नेटवर्क को हुआ है और देखते ही यह हिंदी स्पीकिंग कैटेगरी (HSM category) में सबसे अधिक देखे जाने वाले चैनलों में शामिल हो गया है।
कोहली ने आगे कहा, ‘हमें शेयर मार्केट में भी काफी फायदा हुआ है क्योंकि अन्य चैनलों की तुलना में हमारे पास ग्रामीण दर्शकों की संख्या ज्यादा है और इसी की मदद से हमारी रैंक बढ़ी है।’
बार्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘इंडिया न्यूज’- ‘आजतक’ और ‘इंडिया टीवी’ के बाद तीसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बन गया है। ‘आजतक’ और ‘इंडिया टीवी’ ने 28वें हफ्ते अपनी रेटिंग क्रमश: 73,334 और 65,756 इम्प्रेशंस दर्ज की है, जबकि एबीपी न्यूज की रेटिंग इस दौरान 46,490 इम्प्रेशंस और न्यूज नेशन की रेटिंग 46,539 इम्प्रेशंस रही।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स