होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस स्टार्टअप मीडिया कंपनी के साथ जुड़े अतुल अग्रवाल, जल्द लॉन्च करेंगे दो नए न्यूज चैनल
अब इस स्टार्टअप मीडिया कंपनी के साथ जुड़े अतुल अग्रवाल, जल्द लॉन्च करेंगे दो नए न्यूज चैनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टीवी पत्रकारिता के चर्चित नाम अतुल अग्रवाल के बारे में खबर है कि वे अब एक स्टार्टअप मीडिया कंपनी के साथ जुड़ गए हैं। इस कंपनी का नाम है एमबिजटेक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (MBizTech Consulting Pvt. Ltd.)। वे इस कंपनी में मैनेजिंग पार्टनर के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टीवी पत्रकारिता के चर्चित नाम अतुल अग्रवाल के बारे में खबर है कि वे अब एक स्टार्टअप मीडिया कंपनी के साथ जुड़ गए हैं। इस कंपनी का नाम है एमबिजटेक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (MBizTech Consulting Pvt. Ltd.)। वे इस कंपनी में मैनेजिंग पार्टनर के रूप में जुड़ें हैं।
बता दें कि अतुल अग्रवाल इससे पहले ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ के साथ उच्च पद पर जुड़े हुए थे। उन्होंने यहां 7
ईटीवी से पहले वे भास्कर न्यूज में मैनेजिंग एडिटर थे, लेकिन आर्थिक दिक्कतों की वजह से यह चैनल पब्लिश नहीं हो सका। भास्कर न्यूज जॉइन करने से पहले अतुल समाचार प्लस में एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे। वे वहां प्राइम टाइम शो के एंकर भी हुआ करते थे। वे काफी दिनो से टीवी पत्रकारिता के साथ जुडे हुए है।
उन्होंने तकरीबन डेढ़ दशक में कई बड़े चैनल के साथ काम किया है। अतुल ने अपने कॅरियर की शुरुआत दूरदर्शन से की थी इसके बाद वे आईबीएन7, जी न्यूज, न्यूज 24, वाइस ऑफ इंडिया, न्यूज एक्सप्रेस जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स