होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कैसे मीडिया मैनेज करते हैं अरविंद केजरीवाल, बताया सूचना-प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने
कैसे मीडिया मैनेज करते हैं अरविंद केजरीवाल, बताया सूचना-प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने
समाचार4मीडिया बोले ।। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए एक बड़ा आरोप लगाया है। जेटली का कहना है कि केजरीवाल सरकारी विज्ञापन फंड का मीडिया मैनेज करने में इस्तेमाल करते हैं। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ के साथ इंटरव्यू के दौरान अरुण जेटली ने यह आरोप लगाया है। वि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया बोले ।। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए एक बड़ा आरोप लगाया है। जेटली का कहना है कि केजरीवाल सरकारी विज्ञापन फंड का मीडिया मैनेज करने में इस्तेमाल करते हैं। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ के साथ इंटरव्यू के दौरान अरुण जेटली ने यह आरोप लगाया है। वित्त मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि जो मीडिया संस्थान केजरीवाल के साथ अच्छा रवैया रखता है उसे वो विज्ञापन देते हैं और उनकी खिलाफत करने वालों को विज्ञापन नहीं दिया जाता। जेटली ने कहा कि केजरीवाल विज्ञापन के सरकारी फंड का इस्तेमाल मीडिया के जोड़-तोड़ में खर्च करते हैं। जेटली ने आरोप लगाया कि जिनके न्यूज चैनलों और अखबारों के साथ दिल्ली सरकार के दोस्ताना संबंध हैं, उन्हें ही विज्ञापन दिए जाते हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स