होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाइव शो में महिला एंकर के साथ घटी ऐसी घटना कि हो गई शर्मसार

लाइव शो में महिला एंकर के साथ घटी ऐसी घटना कि हो गई शर्मसार

अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में एक निजी न्यूज चैनल की एंकर के साथ लाइव शो के दौरान एक ऐसी घटना घट गई, जिससे उसे शर्मसार होना पड़ा। दरअसल, एंकर वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गई। लाइव शो के दौरान एलीना मोइनी नामक महिला एंकर से गलती से खुद की ही ड्रेस ऊपर उठ गई, जिससे उसकी अंडर-गार्मेंट्स दिखने लगी। एलीना मोइनी फॉक्स न्यूज चैनल में एंकर व रिपोर्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में एक निजी न्यूज चैनल की एंकर के साथ लाइव शो के दौरान एक ऐसी घटना घट गई, जिससे उसे शर्मसार होना पड़ा। दरअसल, एंकर वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गई। लाइव शो के दौरान एलीना मोइनी नामक महिला एंकर से गलती से खुद की ही ड्रेस ऊपर उठ गई, जिससे उसकी अंडर-गार्मेंट्स दिखने लगी। एलीना मोइनी फॉक्स न्यूज चैनल में एंकर व रिपोर्टर हैं। वह अपने को-प्रेजेंटर मैक्सी पल्मा के साथ न्यूज शो को होस्ट कर रही थीं जिस समय उनके साथ यह घटना घटी। रियो ओलंपिक पर आधारित न्यूज शो में एलीना काले रंग की मिनी ड्रेस पहनकर आई हुईं थीं। एलीना अपने को-प्रेजेंटर मैक्सी पल्मा के साथ लाइव शो में बातें कर रही थीं। विषय था  'रियो दी जेनेरियो में होने वाले ओलंपिक। बातचीत करते समय वह अपने हाथ भी काफी हिला रही थी कि तभी  उनके साथ ये घटना हो गई। दरअसल हाथ हिलाते समय उनके हाथ में लगी कोई क्लिप उनकी मिनी ड्रेस में अटक गई और ऊपर उठ गई, जिससे उनकी अंडर-गार्मेंट्स दिखने लगी। फॉक्स स्पोर्ट्स एंकर ने बिना हड़बड़ाए ड्रेस नीचे की और चर्चा जारी रखी। हालांकि, महज कुछ सेकेंड के अंदर उनकी ड्रेस वापस सही हो गई लेकिन इस दौरान उनका यह वार्डरोब मालफंक्शन टीवी कैमरे में कैद हो चुका था। एलीना एक प्रोफेशनल हैं और वह फॉक्स के लिए 10 साल से काम कर रही हैं। एलीना न्यूज प्रेजेंटर के अलावा मॉडलिंग भी करती हैं और अंडर गार्मेंट्स के ब्रैंड सेलू के लिए काम भी करती हैं। इस वार्डरोब मालफंक्शन का विडियो एक यूजर ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट यू-ट्यूब पर अपलोड किया है। महज कुछ ही दिनों के भीतर यह विडियो वायरल हो गया और अब तक यह तकरीबन साढ़े तीन लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। बताते चलें कि किसी टीवी एंकर के साथ ऐसी घटना पहली बार नहीं घटी है। इसके पहले भी कई महिला टीवी एंकरों को इस तरह के वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होना पड़ चुका है। यहां देखें विडियो :


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

55 minutes ago

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

12 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

13 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

13 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

16 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

1 hour ago

Always-On या Burst Campaign: मार्केटर्स किस रणनीति को दे रहे हैं ज्यादा तवज्जो?

जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया पर खर्च बढ़ रहा है और कैंपेन ट्रैकिंग लगभग रियल-टाइम में होने लगी है, मार्केटर्स अब यह सोचने लगे हैं कि क्या पारंपरिक बर्स्ट-आधारित कैंपेन मॉडल आज भी सही है।

1 hour ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

55 minutes ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

16 hours ago