होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आतंकी संगठन ने अरनब गोस्वामी को दी धमकी, सरकार ने उठाया ये कदम

आतंकी संगठन ने अरनब गोस्वामी को दी धमकी, सरकार ने उठाया ये कदम

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।  पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी को धमकी दी है, जिसके बाद केंद्र सरकार ने ‘वाई’ कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। इस कैटेगरी के तहत गोस्वामी की सुरक्षा में 24 घंटे दो पर्सन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी को धमकी दी है, जिसके बाद केंद्र सरकार ने ‘वाई’ कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। इस कैटेगरी के तहत गोस्वामी की सुरक्षा में 24 घंटे दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर सहित 20 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स ने गृहमंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, ‘आईबी की सिफारिश के आधार पर गोस्वामी को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा दी जा रही है। उन्हें पाकिस्तानी आतंकियों की तरफ से धमकी मिली थी। उन्हें यह धमकी टाइम्स नाउ पर उन पर की गई टिप्पणी के बाद मिली है।’

गृहमंत्रालय इस बारे में महाराष्ट्र पुलिस से कहेगी, क्योंकि गोस्वामी मुंबई में रहते हैं।

बता दें कि सरकार दो वजह से सुरक्षा प्रदान करती है। एक सुरक्षा पद के आधार पर दी जाती है, तो वहीं दूसरी सुरक्षा धमकी के आधार पर प्रदान की जाती है। पद के आधार पर मिलने वाली सुरक्षा किसी पद पर तैनात व्यक्ति को उसके पद के आधार पर दी जाती है। इसमें केबिनेट मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के जज शामिल हैं। वहीं दूसरी कैटेगरी में किसी को मिली धमकी के आधार पर दी जाती है, इसकी सिफारिश आईबी करती है।

गोस्वामी पहले पत्रकार नहीं होंगे, जिन्हें केंद्र की ओर से सुरक्षा दी जा रही है। इससे पहले जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी को एक्स कैटेगरी के तहत, समाचार प्लस के एडिटर-इन-चीफ उमेश कुमार को वाई कैटेगरी के तहत और पंजाब केसरी के एडिटर अश्विनी चोपड़ा को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। चोपड़ा लोकसभा सांसद हैं और तीन दशक पहले उनके पिता और दादा की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्हें यह सुरक्षा दी गई थी।

 गौरतलब है कि सरकार चार तरह की सुरक्षा प्रदान करती है, सरकार जेड प्लस, जेड, वाई और एक्स कैटेगरी के तहत सुरक्षा प्रदान करती है। जेड प्लस के तहत दो एस्कॉर्ट वाहन के साथ 40 सुरक्षाकर्मी, जेड के तहत एक एस्कॉर्ट वाहन के साथ 30 सुरक्षाकर्मी, वाई के तहत 20 सुरक्षाकर्मी और एक्स के तहत चार सुरक्षाकर्मी मिलते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

3 hours ago

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

15 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

16 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

4 hours ago

Always-On या Burst Campaign: मार्केटर्स किस रणनीति को दे रहे हैं ज्यादा तवज्जो?

जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया पर खर्च बढ़ रहा है और कैंपेन ट्रैकिंग लगभग रियल-टाइम में होने लगी है, मार्केटर्स अब यह सोचने लगे हैं कि क्या पारंपरिक बर्स्ट-आधारित कैंपेन मॉडल आज भी सही है।

3 hours ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

4 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

3 hours ago