होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तो क्या इस जवान की मौत का जिम्मेदार है मीडिया...

तो क्या इस जवान की मौत का जिम्मेदार है मीडिया...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। नासिक में सेना के कैंप में जवान का शव मिलने के मामले में सेना के प्रवक्‍ता ने उसकी मौत के लिए मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन को जिम्‍मेदार ठहराया है। इस बारे में जारी एक बयान

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

नासिक में सेना के कैंप में जवान का शव मिलने के मामले में सेना के प्रवक्‍ता ने उसकी मौत के लिए मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन को जिम्‍मेदार ठहराया है।

इस बारे में जारी एक बयान में सेना के प्रवक्‍ता का कहना है कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि सुइसाइड की वजह मीडिया द्वारा विडियोग्राफी के बाद हुआ लगातार घटनाक्रम ही है। इसमें उनसे सहायक के तौर पर की जाने वाली ड्यूटी के बारे में उनकी जानकारी के बिना इस तरह के सवाल पूछे गए थे, जिनका मनमाफिक जवाब मिले। पछतावा होने के बाद जवान ने यह कदम उठाया होगा। हालांकि सेना का यह भी कहना है कि विडियो में लगाए गए इस तरह के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है क्‍योंकि इसमें किसी के नामों का जिक्र नहीं किया गया है।

हालांकि सेना इसे आत्‍महत्‍या का मामला मान रही है वहीं उनके परिजनों ने हत्‍या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। गौरतलब है कि मैथ्यू की मौत उस समय हुई है जब सेना पर जवानों के शोषण समेत तमाम आरोपों की बाढ़ सी लगी हुई है।

केरल के रहने वाले 33 वर्षीय लांस नायक रॉय मैथ्यू ने मराठी चैनल को दिए इंटरव्‍यू में अपने वरिष्‍ठ अधिकारियों पर शोषण के आरोप लगाए थे। यह कार्यक्रम सोमवार को प्रसारित किया गया था।  मैथ्‍यू की पत्‍नी के अनुसार, इस घटना के एक दिन बाद पति ने फोन कर बताया था कि उससे ‘बड़ी गलती’ हो गई है। पत्‍नी के अनुसार, मैथ्‍यू ने यह भी बताया था कि उसके वरिष्‍ठ अधिकारियों को इस इंटरव्‍यू के बारे में पता चल गया है जबकि चैनल ने उसकी पहचान छिपाने का दावा किया था। उसके बाद से मैथ्‍यू लापता चल रहे थे और बाद में उनका शव बरामद हुआ।

सेना ने विडियो पर कहा, 'विडियो क्लिप में आर्मी अधिकारियों की पहचान उजागर नहीं हो सकी है। इसलिए जांच का आदेश देने का कोई सवाल ही नहीं है।'  सेना ने कहा है कि इस मामले में लोकल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सेना के अधिकारियों ने इन्क्वायरी का आदेश दिया है, ताकि उन हालात की जांच की जा सके, जिनके कारण मौत हुई। सेना ने रॉय के परिवार औऱ नागरिक प्रशासन को हर संभव सहायता मुहैया कराने की बात कही है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

2 hours ago