होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग /  Retweet, likes वाली generation भी एसपी को थोड़ा-बहुत जानें

 Retweet, likes वाली generation भी एसपी को थोड़ा-बहुत जानें

सुरेंद्र प्रताप सिंह (एसपी) के मौत को बीस साल हो गए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दर्पण सिंह 

सुरेंद्र प्रताप सिंह (एसपी) के मौत को 21 साल हो गए! आज के बहुत से पत्रकार उनको जानते भी नहीं होंगे। इसमें उनका दोष भी नहीं है। आज मैं हिंदी में लिख रहा हूं, इसके पीछे भी एक कारण है जिसकी चर्चा मैं नीचे करूंगा. आज के retweets और likes वाली generation के लिए ये बुरा नहीं होगा अगर वो एसपी को थोड़ा-बहुत जानें।

यूपी के गाजीपुर जिले में एक छोटा गांव है- पातेपुर जहां उनका जन्म हुआ। प्राइमरी एजुकेशन गांव में ही मिली। उनके पिता जगन्नाथ सिंहमेरे नाना फौजदार सिंह के भाईकारोबारी थे और बंगाल के गारोलिया कसबे में बस गए थे। जब मैंने 2001 में पत्रकारिता शुरू की तो नानी (पार्वती देवी) उनके किस्से खूब सुनाया करती थी। एसपी भी बाद में गारोलिया पढ़ने चले गए। एमजे अकबर बचपन के दोस्त थे।

1962 में एसपी ने मैट्रिक सेकेण्ड डिवीजन में पास किया, फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स फर्स्ट डिवीजन में और सुरेंद्रनाथ कॉलेज से लॉ ग्रैजुएट। थोड़े समय के लिए AISF से जुड़े और यूनियन की मैगजीन के संपादक भी रहे। पहली नौकरी थी बैरकपुर के नेशनल कॉलेज में हिंदी लेक्चरर की। उस समय की मशहूर राजनितिक पत्रिका दिनमान के वे बड़े शौकीन थे। टाइम्स ऑफ़ इंडिया समूह में पत्रकारों की भर्ती निकली तो आवेदन किया। रिटेन टेस्ट पास किया। उनका इंटरव्यू लिया धर्मवीर भारती ने, नौकरी मिली धर्मयुग में ट्रेनी की। इसी बीच इलाहबाद में स्टेशन मास्टर की नौकरी मिली जो उन्होंने ठुकरा दी। थोड़े दिन के लिए फिल्म पत्रिका माधुरी भेज दिए गएलेकिन जल्दी धर्मयुग वापस। तब एपी और एम.जे.अकबर जुहू के एक कमरे में किराये पर रहते थे।

1977 में उन्होंने 'रविवार' को चमकाया और पत्रकारिता को नए तरीके से परिभाषित किया। 1985 में राजेंद्र माथुरजो उस समय नवभारत टाइम्स के चीफ एडिटर थे, उन्होंने एसपी को बॉम्बे का रेजिडेंट एडिटर बनाया जहां वो 1992 तक रहे। एसपी ने 1984 में आई गौतम घोष की फिल्म ‘पार’ के संवाद भी लिखे थे। थोड़े समय तक देव फीचर्सटेलीग्राफइंडिया टुडे और बीबीसी से भी जुड़े. और फिर 1995 में दूरदर्शन पर 'आजतक' के पहले संपादक बने और बहुत पॉपुलर हुए। पहला एपिसोड आया 17 जुलाई कोजो की संयोगवश मेरा जन्मदिन भी है। जैसा कि योगेंद्र यादव ने एक बार कहाएक समय था जब अंग्रेजी जानना काफी नहीं था। ये भी जरुरी था कि आप को कोई और भाषा न आती हो। अगर ये स्थिति बदली तो इसका काफी क्रेडिट एसपी को जाता है।

एसपी के लेख 'खाते हैं हिंदी कागाते हैं अंग्रेजी काकी आज भी मिसाल दी जाती है। आर.अनुराधा ने एसपी पे अपनी किताब में लिखा है: 'मॉडर्निटीधर्मनिरपेक्षतालोकतंत्रसामाजिक न्याय और स्त्री अधिकारों के प्रति असंदिग्ध प्रतिबद्धता उन्हें भीड़ से अलग पहचान देती है। पार्लियामेंट के सामने उनकी स्ट्रीट स्पीच हमने कई बार देखी: "जितना आप लोगो को आतंकित कर सकेउतने ही बड़े आप नेता हैं। आप इस देश की जनता को आतंकित करना चाहते हैंऔर हम जो जनता के प्रतिनिधि के तौर पर रिपोर्टिंग करना चाहते हैंआप हमें भी आतंकित करना चाहते हैं।"

13 जून1997 को दिल्ली के उपहार सिनेमा में आग लगी. कई लोगो की मौत हुई। वो बुलेटिन उनका आखिरी साबित हुआ। ब्रेन हैमरेज हुआ। 27 जून को उनकी मौत हो गई। वो पचास साल के भी नहीं थे, तब मैं बीबीसी रेडियो खूब सुना करता था। बिजली होती नहीं हमारे कस्‍बे में कि टीवी पे न्यूज देखा जाए, बीबीसी पर ही उनकी मौत की खबर आई और सही मायने में तब पता चला कि वो कितने बड़े पत्रकार थे। एसपी ने पहले प्रिंट और भी टीवी पत्रकारिता में वो शोहरत पाई, जो आज तक बहुत कम लोगो को मिली है। श्रद्धांजलि।

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 


टैग्स एसपी सिंह
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

8 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

9 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

23 minutes ago