होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आज के युग के फाइव स्टार साधुओं पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का करारा वार

आज के युग के फाइव स्टार साधुओं पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का करारा वार

डॉ. वेदप्रताप वैदिक              वरिष्ठ पत्रकार ।। पाखंडी साधुओं की पोल कौन खोलेगा? अभी नोएडा की पुलिस ने एक ‘बिल्डर बाबा’ को गिरफ्तार किया है। यह बाबा संन्यासी का भेष धारण कर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक             

वरिष्ठ पत्रकार ।।

पाखंडी साधुओं की पोल कौन खोलेगा?

अभी नोएडा की पुलिस ने एक ‘बिल्डर बाबा’ को गिरफ्तार किया है। यह बाबा संन्यासी का भेष धारण करके लोगों को ठगता रहा है। इसने सस्ते फ्लैट बेचने के नाम पर करोड़ों रु. की ठगी की है। लगता है, यह बाबा आसाराम और उसके लड़के की तरह भोला है। वरना भारत में बाबा लोगों पर कौन हाथ डाल सकता है? वह बाबा भी क्या बाबा है, जो कानून की गिरफ्त में आ जाए! लोग बाबा का भेष इसीलिए धारण करते हैं कि ठगना आसान हो जाए।

इतालवी चिंतक निकोलो मेकियावेली ने अब से 500 साल पहले लिखा था कि दुनिया में बुद्धुओं की लंबी जमात है। वह ठगी जाने के लिए तैयार बैठी रहती है। बस उन्हें कोई ठगने वाला चाहिए। आजकल हमारे देश में पांच-सितारा साधुओं की भरमार हो गई है। ये साधु करोड़ों की कारों में सफर करते हैं, महलनुमा वातानुकूलित मकानों में रहते हैं, चांदी और सोने के बर्तनों में भोग लगाते हैं, चेलों और चेलियों से दिन-रात सेवा करवाते हैं और उपदेश झाड़ते हैं, त्याग-तपस्या का, सादगी और सीधेपन का, स्वच्छता और पवित्रता का! बिना कमाए, बिना पसीना बहाए, उनके पास करोड़ों रु. की दौलत जमा होती है। उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य अपनी आरती उतरवाना, अपनी पूजा करवाना, अपने चेले फांसते रहना है। पूजा-पाठ, जप-तप, कंठी-माला, जंतर-मंतर– ये सब उनके साधन होते हैं।

समझ में नहीं आता कि इन पाखंडियों के खिलाफ कोई योजनाबद्ध अभियान देश में क्यों नहीं चलता? अपने आप को महान नेता समझने वाले लोग भी इन धूर्त साधुओं का आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं। अभी दो साल पहले जब राजू हीरानी और आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ बनी तो तहलका मच गया। मैंने उस फिल्म को देखा, बहुत पसंद किया और उसे पीके याने ‘पाखंड खडिनी’ नाम दिया। उस पर लिखा, बोला और उसके विरोधियों को समझाया, वरना हमारे भोले धर्मप्रेमी लोग उसमें आग लगा देते।

फिल्म जगत के लोगों से मैं अनुरोध करुंगा कि किसी भी पाखंडी को न बख्शें, चाहे वह कोई साधु हो, पादरी हो, मौलाना हो, ग्रंथी हो, गुरु हो या मास्टर हो। सच्चे साधुओं की समुचित प्रतिष्ठा तभी होगी, जबकि इन पाखंडी साधुओं के हर पैंतरे की पोल वे अपनी फिल्मों में खोलते रहें।

यह काम महर्षि दयानंद सरस्वती ने अब से डेढ़ सौ साल पहले हरिद्वार के कुंभ में पाखंड खडिनी पताका गाड़कर किया था। मैं तो सभी संप्रदायों के अग्रणी लोगों से कहता हूं कि वे सजग-सावधान रहें। केवल उन्हीं साधुओं, इमामों, पादरियों और ग्रंथियों का सम्मान करें, जो चरित्रवान हों, विद्वान हों, तपस्वी हों। किसी पर भी अंधविश्वास न करें।

साधुओं को पाखंडी बनाने की जिम्मेदारी उनके भक्तों की भी है। वे साधुओं को अपनी सभी लतें लगा देते हैं। उत्तम भक्त वे ही हैं, जो अपने पूज्यों के आचरण पर कड़ी नजर रखते हैं और कसौटी पर कसे बिना किसी को खरा नहीं कहते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

3 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

3 hours ago