होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार अमित शर्मा को 'दैनिक जागरण' ने सौंपी पंजाब की कमान
पत्रकार अमित शर्मा को 'दैनिक जागरण' ने सौंपी पंजाब की कमान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ ने अपने पंजाब एडिशन की जिम्मेदारी अमित शर्मा को सौंपी है। अमित को यहां रेजिडेंट एडिटर बनाया गया है। अमित की गिनती तेज-तर्रार पत्रकारों में होती है। गौरतलब है कि अगले साल पंजाब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ ने अपने पंजाब एडिशन की जिम्मेदारी अमित शर्मा को सौंपी है। अमित को यहां रेजिडेंट एडिटर बनाया गया है। अमित की गिनती तेज-तर्रार पत्रकारों में होती है।
गौरतलब है कि अगले साल पंजाब में विधासभा चुनावन होने है इसी के मद्देनजर दैनिक जागरण ने अमित शर्मा को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
इससे पहले वे ‘दैनिक सवेरा’ के जालंधर एडिशन के साथ बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जुड़े हुए थे। उन्होंने यहां मार्च, 2016 में ही जॉइन किया था।
अमित पिछले डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं और वे उन चुनिंदा पत्रकारों में शामिल हैं जो बाइलिंगुअल जर्नलिज्म करते हैं।
अमित ने 1996 में पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर फ्रीलांसर तभी कदम रख दिया था जब वे पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे थे। वे होनहार छात्रों में से एक थे। यही वजह थी वे अपने यूनिवर्सिटी से निकलने वाली मैगजीन के स्टूडेंट एडिटर थे। इसके अतिरिक्त वे यूनिवर्सिटी के कई क्रार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते रहते थे। अब उनकी इस कामयाबी पर यूनिवर्सिटी ने भी एक प्रेस रिलीज जारी की है।
यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर जर्नलिज्म, लैंग्वेज व कल्चर विभाग की हेड डॉ. जगदीश कौर ने बताया कि अमित उन चार होनहार छात्रों में शामिल हो गया है, जिन्हें किसी अखबार का रेजिडेंट एडिटर बनाया गया है।
पंजाब यूनिवर्सिटी से दो साल तक अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लुधियाना में ही अपनी पहली जॉब ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर शुरू की। बेहतरीन रिपोर्टिंग के दम पर ही उन्हें जल्द ही यहां स्टाफ कॉरेस्पोंडेंट बना दिया गया। यहां रहते हुए वे जनवरी, 2000 में लॉन्च हुए ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के दैनिक एडिशन ‘लुधियाना न्यूजलाइन’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बन गए।
इसके बाद वे ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के तब लॉन्च हुए चंडीगढ़ एडिशन से जुड़ गए। उन्होंने यहां अपना सफर स्पेशल कॉरेस्पोडेंट के तौर पर शुरू किया और वे अपनी प्रतिभा के दमपर शिखर की ऐसी सीढ़ियां चढ़े कि देखते ही देखते उन्हें लुधियाना ब्यूरो की जिम्मेदारी दे दी गई, जहां 11 सालों तक अपनी पत्रिकारिता निखारी। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने ‘डेली पोस्ट’ का दामन थाम लिया और चंडीगढ़ एडिशन से जुड़ गए। उन्हें यहां सीनियर असिसटेंट एडिटर के साथ-साथ रिपोर्टिंग टीम का पंजाब हेड बना दिया गया।
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई रिलीज आप नीचे पढ़ सकते हैं...
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स