होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चर्चित टीवी एंकर अमीष देवगन फिर दिखेंगे टीवी पर, IBN7 पर देखिए उनका शो
चर्चित टीवी एंकर अमीष देवगन फिर दिखेंगे टीवी पर, IBN7 पर देखिए उनका शो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल आईबीएन जल्द ही एक नया शो शुरू करने जा रहा है, जिसका नाम है ‘आर पार’। यह शो 18 जुलाई से शुरू होगा और इसे नेटवर्क18 के एग्जिक्यूटिव एडिटर अमीष देवगन होस्ट करेंगे। गौरतलब है कि जी बिजनेस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल आईबीएन जल्द ही एक नया शो शुरू करने जा रहा है, जिसका नाम है ‘आर पार’। यह शो 18 जुलाई से शुरू होगा और इसे नेटवर्क18 के एग्जिक्यूटिव एडिटर अमीष देवगन होस्ट करेंगे।
गौरतलब है कि जी बिजनेस पर ‘बिग स्टोरी, बिग डिबेट’ (BigStoryBigDebate) जैसे सुपरहिट डिबेट शो को पेश करने वाले अमीष देवगन की एंकरिंग का अपना एक अलग स्टाइल है, जिसे दर्शकों को एक बड़ा वर्ग बेहद पसंद करता है।
यह शो हर दिन शाम 7 बजे प्रसारित किया जाएगा। एक घंटे के इस शो में विभिन्न विषयों को उठाया जाएगा। तेज-तर्रार एंकर के रूप में अपनी ख्याति बना चुके देवगन इस शो में उठाए गए विषयों का निष्कर्ष देते हुए भी दिखाई देंगे। साथ ही अमीष देवगन सोशल मीडिया के जरिए भी इस शो का दर्शकों के साथ सीधा संवाद बनाएंगे।
#Aarpaar starting on July 18th 7PM onwards Live on #IBN7 @ibnkhabar (Mon-Friday)#MustWatch pic.twitter.com/XKJI3LWVN8
— AMISH DEVGAN (@AMISHDEVGAN) July 12, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स