होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक मंत्री की गुंडागर्दी, समर्थकों के साथ मिलकर की न्यूज चैनल के पत्रकारों की पिटाई
एक मंत्री की गुंडागर्दी, समर्थकों के साथ मिलकर की न्यूज चैनल के पत्रकारों की पिटाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हरियाणा की भाजपा सरकार में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी और उनके समर्थकों पर एक न्यूज चैनल के पत्रकारों के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा है। हमेशा विवादों में रहने वाले कृष्ण बेदी और उनके समर्थकों पर आरोप है कि मंत्री ने पत्रकार और कैमरामैन के साथ गालीगलौच और धक्का मुक्की की। उनके समर्थकों ने पत्रकार औ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हरियाणा की भाजपा सरकार में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी और उनके समर्थकों पर एक न्यूज चैनल के पत्रकारों के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा है। हमेशा विवादों में रहने वाले कृष्ण बेदी और उनके समर्थकों पर आरोप है कि मंत्री ने पत्रकार और कैमरामैन के साथ गालीगलौच और धक्का मुक्की की। उनके समर्थकों ने पत्रकार और कैमरामैन को पीटा और उनका कैमरा भी तोड़ डाला। दरअसल यह घटना कुरुक्षेत्र के पिहोवा ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव के दौरान शुक्रवार की है। ब्लॉक समिति की बैठक के दौरान राज्यमंत्री कृष्ण बेदी इनेलो के मौजूदा विधायक जसविंदर सिंह संधू से चुनाव प्रक्रिया बाधित करने को लेकर उलझ गए। इसके बाद संधू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंत्री चुनाव से जुड़े अधिकारियों और सदस्यों पर दबाव बनाने के लिए यहां बैठे थे। वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग को करेंगे। इस पर बेदी की प्रतिक्रिया जानने के लिए न्यूज चैनल के पत्रकार विनोद सैनी और कैमरामैन जगीर मोर रेस्ट हाउस पहुंचे। सैनी और मोर का आरोप है कि जब उन्होंने बेदी से सवाल पूछा तो वह तैश में आ गए। इसके बाद गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो समर्थकों ने जगीर मोर पर हमला कर उनका कैमरा तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी इन आरोपों के बाद अपना बचाव करते दिखे। उन्होंने कहा, ‘जब मैं रेस्ट हाउस में आराम कर रहा था। इसी दौरान दो पत्रकार गनमैन को धक्का देकर कमरे में घुस गए और बेवजह सवाल करने लगे। ऐसे में रेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद क्या हुआ मुझे जानकारी नहीं है।’ फिलहाल मंत्री अनिल विज ने इस मुद्दे को देखने की बात कही है। इस घटना को लेकर मीडियाकर्मियों में काफी रोष है और बेदी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स