होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आकाशवाणी के प्रसारण अधिकारी ने लगाई फांसी, वजह बनी मिस्ट्री
आकाशवाणी के प्रसारण अधिकारी ने लगाई फांसी, वजह बनी मिस्ट्री
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक आकाशवाणी प्रसारण अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। छिंदवाड़ा की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जिले के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक आकाशवाणी प्रसारण अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। छिंदवाड़ा की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के आकाशवाणी केंद्र में अजय सुरेशचंद्र कहार प्रसारण अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। सिवनी के रहने वाले अजय की एक वर्ष पहले ही छिंदवाड़ा आकाशवाणी में पदस्थापना हुई थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसे शहर के कुकड़ा जगत की सरकारी कॉलोनी में रहने के लिए सरकारी फ्लैट मिला था, जहां वह अकेला रहता था। बुधवार सुबह जब अजय ऑफिस नहीं पहुंचा और कॉल भी रिसीव नहीं किए तो उसके साथी फ्लैट पर जा पहुंचे। वहां पहुंचे साथियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए और उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा, जब सभी लोग अंदर गए तो उन्होंने देखा कि, अजय फांसी के फंदे पर झूल रहा है।
अजय की आत्महत्या की खबर उसके परिजनों और पुलिस को दी गई। आनन-फानन में परिजन छिंदवाड़ा पहुंचे, तब तक पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच चुके थे।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि, अजय की शादी के लिए वे लड़की देख रहे थे। सरकारी नौकरी के बाद से वह भी खुश रहने लगा था, लेकिन उसकी खुदकुशी करने के कारणों का कोई पता नहीं है।
वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। अब पुलिस को उसके मोबाइल के रिकॉर्ड से आत्महत्या के कारणों का सुराग मिलने की आशा बनी हुई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स