होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चीन की अलीबाबा भी अब न्यूज बिजनेस में दे रही है चुनौती, भारत में की कई नियुक्तियां

चीन की अलीबाबा भी अब न्यूज बिजनेस में दे रही है चुनौती, भारत में की कई नियुक्तियां

समाचार4मीडिया ब्यूरो।। चीन की मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा अपनी मोबाइल बिजनेस यूनिट यूसी वेब के साथ मीडिया मार्केट में उतर गई है और फेसबुक और गूगल को कड़ी टक्कर देते हुए उसने यूसी न्यूज नाम से अपना प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसी कड़ी में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए यूसी न्यूज ने अपना प्रमोशनल ऐड अनुष्का शर्मा के साथ श

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।। चीन की मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा अपनी मोबाइल बिजनेस यूनिट यूसी वेब के साथ मीडिया मार्केट में उतर गई है और फेसबुक और गूगल को कड़ी टक्कर देते हुए उसने यूसी न्यूज नाम से अपना प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसी कड़ी में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए यूसी न्यूज ने अपना प्रमोशनल ऐड अनुष्का शर्मा के साथ शूट किया है, जो अब टीवी चैनल्स पर दिखने लगा है। दरअसल यूसी वेब में अलीबाबा ने करीब 200 करोड़ रुपया इन्वेस्ट किया है। पूरी योजना गूगल और फेसबुक की तरह ऑन लाइन मीडिया मार्केट में अपने को तीसरे विकल्प के रूप में स्थापित करने की है, जिसमें वो काफी हद तक कामयाब भी हुए हैं। यूसी न्यूज ने पिछले 6 महीनों में मीडिया के फील्ड में कई भर्तियां की हैं, सारा कंटेंट इंडिया में रहे इसके लिए सर्वर भी इंडिया में ही बनाने की कोशिश हो रही है। तमाम मशहूर न्यूज वेबसाइट्स से उनकी खबरों को अपने एप और पेज पर शेयर करने का टाईअप किया है, इसके जरिए जो रेवेन्यू आएगा वो एक खास अनुपात में उन साइट्स से शेयर भी कर रहे हैं। यूसी न्यूजे ने अपना ऐप भी लांच कर दिया है। यूसी बेव की योजना वी-मीडिया नाम से एक और प्लेटफॉर्म पर भारत के करीब 30,000 ब्लॉगर्स और कंटेंट प्रोवाइडर्स को एक मंच प्रदान करने की भी है। यूं तो उनका दावा है कि लाखों लोग हर महीने उनसे जुड़े रहे हैं और उनका ऐप डाउनलोड कर रहे हैं. लेकिन इस गति को और तेजी देने के लिए उन्होंने युवा दिलों की धड़कन अनुष्का शर्मा के साथ एक ऐड शूट किया है जो टीवी पर ऑनएयर हो गया है, जिसे यूट्यूब पर ही करीब 10 लाख लोग अब तक देख चुके हैं। आप उस एड को इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं...  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

19 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

19 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

19 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

19 hours ago