होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हद हो गई डाकिया बाबू, 49 साल बाद अब डिलिवर हुई कस्टमर को मैगजीन
हद हो गई डाकिया बाबू, 49 साल बाद अब डिलिवर हुई कस्टमर को मैगजीन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय डाक विभाग की लेटलतीफी से हर कोई वाकिफ है, लेकिन इस बार यह मीडिया की सुर्खियां बन गई हैं। दरअसल, सहारनपुर के देवबंद में एक पाठक को पाकिस्तान से 49 वर्ष पहले भेजी गई एक पत्रिका शनिवार को मिली। जब डाकिए ने यह पत्रिका को दुकान मालिक को दी तो वह भौंचक्का रह गया। घटना के बाद से यह मामला सहारनपुर में चर्च
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय डाक विभाग की लेटलतीफी से हर कोई वाकिफ है, लेकिन इस बार यह मीडिया की सुर्खियां बन गई हैं। दरअसल, सहारनपुर के देवबंद में एक पाठक को पाकिस्तान से 49 वर्ष पहले भेजी गई एक पत्रिका शनिवार को मिली। जब डाकिए ने यह पत्रिका को दुकान मालिक को दी तो वह भौंचक्का रह गया। घटना के बाद से यह मामला सहारनपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सहारनपुर के दारुल उलूम क्षेत्र में स्थित कुतुब खाना नईमियां में रहने वाले ख्वाजा अनस सिद्दीकी के घर जब एक डाकिया पहुंचा और उसने एक पत्रिका उन्हें दी, तो वह चकित रह गए। पत्रिका का कागज काफी गल चुका था और इस पर लगे डाक टिकट भी साफ दिखाई नहीं दे रहे थे। ध्यान से पढ़ने से पता चला कि यह पत्रिका 10 नवंबर 1967 को पाकिस्तान के लाहौर से प्रकाशित हुई थी। डाक विभाग की मोहर के मुताबिक उस तिथि को ही उसे देवबंद कुतुबखाना नइमिया के लिए पोस्ट किया गया था। पत्रिका पर लगाए गए डाक टिकट भी बेहद बुरी हालत में थे। अनस सिद्दीकी ने स्थानीय डाक विभाग से संपर्क साधा गया तो उनका कहना था कि उनके यहां रोजाना की डाक रोज ही भिजवा दी जाती है। उक्त पत्रिका को जब अनस सिद्दीकी ने खोलकर देखा तो उसमें उनके कुतुबखाने का विज्ञापन भी लगा था। अनस सिद्दीकी ने बताया पत्रिका का नाम ‘खुदामुद्दीन’ है, जिसकी कीमत 11 रुपए है। यह पत्रिका उनके पिता ख्वाजा बिलाल सिद्दीकी के जमाने में आया करती थी। पत्रिका में दुनियाभर के नामचीन उलेमा के मजमून भी छपे हुए है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जब पाकिस्तान में फोन से मालूमात की तो पता चला कि यह पत्रिका बहुत वर्ष पहले बंद हो चुकी है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स