होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिस्ट्री टीवी18 के बाद टीवी18 का जॉइंट वेंचर इस हफ्ते लॉन्च करेगा एक और चैनल
हिस्ट्री टीवी18 के बाद टीवी18 का जॉइंट वेंचर इस हफ्ते लॉन्च करेगा एक और चैनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ए+ई (A+E) नेटवर्क्स, रिलायंस के स्वामित्व वाले टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18) के साथ मिलकर अब देश में एक और नया चैनल शुरू करेगा, जिसका नाम होगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ए+ई (A+E) नेटवर्क्स, रिलायंस के स्वामित्व वाले टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18) के साथ मिलकर अब देश में एक और नया चैनल शुरू करेगा, जिसका नाम होगा ‘एफवाईआई टीवी18’ (FYI TV18)। इस चैनल लोगों की कहानियों और अनुभवों को दिखाएगा कि कैसे आज लोग अपना जीवन जीते हैं।
चैनल फिलहाल इसी हफ्ते लॉन्च होगा और यह सभी डीटीएच, डिजिटल और एनॉलॉग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। ये जानकारी ए+ई नेटवर्क्स टीवी18 के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश कौल ने दी।
इससे पहले ए+ई नेटवर्क्स के अंतरराष्ट्रीय और डिजिटल के प्रमुख शॉन कोहान और नेटवर्क18 के प्रमुख आदिल जैनुलभाई ने इंडोनेशिया के बाली में APOS कॉन्फ्रेंस में ये घोषणा की थी।
गौरतलब है कि भारत में हिस्ट्री टीवी18 (History TV18) शुरू करने के बाद ए+ई नेटवर्क्स-टीवी18 की संयुक्त उद्यम के नेतृत्व में यह दूसरा चैनल लॉन्च होगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स