होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एडीएस मीडिया ग्रुप ला रहा है दैनिक अखबार
एडीएस मीडिया ग्रुप ला रहा है दैनिक अखबार
एडीएस मीडिया ग्रुप अपना एक दैनिक अखबार शुरू करने जा रहा है। यह अखबार शिक्षा पर आधारित द्विभाषी होगा। जिसमें शिक्षा से संबंधित कंटेंट होगा। प्रबंधन का कहना है कि इस अखबार को जुलाई के आखिरी तक शुरू किया जायेगा। इस बारे में समाचार4मीडिया से बात करते हुए एडीएस मीडिया ग्रुप की डायरेक्टर सरोज देशप्रेमी ने बताया कि हम लोग छात्रों की जरूरतों को ध्यान में र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
एडीएस मीडिया ग्रुप अपना एक दैनिक अखबार शुरू करने जा रहा है। यह अखबार शिक्षा पर आधारित द्विभाषी होगा। जिसमें शिक्षा से संबंधित कंटेंट होगा। प्रबंधन का कहना है कि इस अखबार को जुलाई के आखिरी तक शुरू किया जायेगा। इस बारे में समाचार4मीडिया से बात करते हुए एडीएस मीडिया ग्रुप की डायरेक्टर सरोज देशप्रेमी ने बताया कि हम लोग छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस अखबार को शुरू कर रहे हैं। अखबार दिल्ली से ही प्रकाशित होगा। कंटेंट के बारे में उनका कहना है कि अखबार में शिक्षा संस्थानों की खबरों के अलावा इसमें छात्रों से संबंधित हर एक मुद्दों को उठाया जायेगा। और उनकी समस्याओं को भी फोकस किया जायेगा। हमारी कोशिश होगी कि हम छात्रों की अच्छे शिक्षण संस्थान चुनने और अच्छा कॅरियर बनाने में उनकी सहायता करें। शिक्षा पर आधारित अखबार शुरू करने की पीछे की मंशा के बारे में सरोज ने बताया कि हम लोगों ने सोचा कि अभी तक कोई भी बड़ा प्लयेर इस सेक्टर में नहीं है जो कि छात्रों की शिक्षा और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से अपने प्रकाशन में जगह दे सके। अगर कोई हैं भी वो केवल सप्लिमेंट के माध्यम से छात्रों तक पहुंचते हैं। हम लोग एक दैनिक अखबार शुरू करेंगे। और छात्रों की जरूरतों को पूरा करेंगे। हम लोगों ने उस कमी को पूरा करने का सोचा है। सर्कुलेशन के बारे में कहना है कि यह अखबार दिल्ली एनसीआर, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार और उत्तराखंड में उपलब्ध होगा। बाद में पाठकों के रिसपोंस के आधार पर इसका देश के बाकी हिस्सों में विस्तार किया जायेगा। 2 रूपये की कीमत वाले यह अखबार 16 पेज का टैबलॉयड फॉरमेट में होगा। सरोज ने अखबार में विज्ञापन के बारे में बताया कि इस अखबार में वो सारे विज्ञापन होंगे जो छात्रों से संबंधित हों। चाहे वो शिक्षण संस्थान के हों, नौकरी से संबधित हों, चॉकलेट, बाइक, उनसे संबंधित हर एक चीज के विज्ञापन इस अखबार में होंगे। गौरतलब है कि ग्रुप की अभी शिक्षा पर आधारित एक वेबसाइट न्यूज4एजुकेशन.कॉम चल रही हैं। उसके बारे में सरोज का कहना है कि हम लोगों को वेबसाइट का रिसपोंस उम्मीद से ज्यादा मिला है। हमें सभी जगह खासा पसंद किया जा रहा है। अखबार की टीम अभी बनाई जा रही है। इसके देश के हर एक कोने से प्रतिनिधियों के नियुक्ति की जा रही है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स