होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP न्यूज में बढ़ा मिलिंद खांडेकर का कद, जिम्मेदारी में हुई बढोतरी

ABP न्यूज में बढ़ा मिलिंद खांडेकर का कद, जिम्मेदारी में हुई बढोतरी

समाचार4मीडिया ब्यूरो देश के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज से आ रही खबर के मुताबिक चैनल के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर को बड़ी जिम्मेदारी देकर मैनेजमेंट ने उनका कद काफी बढ़ा दिया  है। एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीईओ अशोक वेंकटरमनी ने एक इंटरनल मेल के जरिए बताय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो

देश के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज से आ रही खबर के मुताबिक चैनल के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर को बड़ी जिम्मेदारी देकर मैनेजमेंट ने उनका कद काफी बढ़ा दिया  है। एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीईओ अशोक वेंकटरमनी ने एक इंटरनल मेल के जरिए बताया है कि तत्काल प्रभाव से एबीपी न्यूज के एडिटोरियल कंटेंट की पूरी जिम्मेदारी अब मिलिंद खांडेकर को सौंपी गई है, जबकि एबीपी न्यूज नेटवर्क के सभी क्षेत्रीय चैनलों यानी एबीपी आनंदु, एबीपी मांझा और गुजराती चैनल की जिम्मेदारी शाजी ज़मा को दी गई है।

साथ ही बताया गया है कि एबीपी न्यूज के डिजिटल एडोटियल की भी कमान मिलिंद खांडेकर के पास रहेगी।

गौरतलब है कि 2016 में ही मिलिंद खांडेकर को टीवी न्यूज इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवॉर्ड एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड(enba) के तहत बेस्ट एडिटर कैटेगरी के लिए भी चुना गया थ।

उल्लेखनीय है कि हिंदी और अंग्रेजी दोनो ही भाषाओं में बराबर की पकड़ होने के बावजूज भी मिलिंद खांडेकर ने शुरुआत से ही  हिंदी पत्रकारिता की ओर अपना रुख किया। 

मिलिंद ने पत्रकारिता में अपनी शुरुआत 1992 से ‘नवभारत टाइम्स’ के साथ की। नवभारत में उन्होंने सब-एडिटर और रिपोर्टर के रूप में काम किया। 1995 तक वे यहां रहे। तीन साल काम करने के बाद वे ‘आजतक’ के साथ जुड़ गए। आजतक में उन्होंने कुछ समय तक रिपोर्टर की भूमिका निभाई। कई विभिन्न पदों पर काम करते हुए वे यहां एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर बन गए और बाद में उन्होंने वेस्टर्न ब्यूरों ऑपरेशन की भी कमान संभाली। 2004 में मिलिंद ने आजतक को अलविदा कह दिया और‘ तब स्टार न्यूज यानी आज के एबीपी’ न्यूज के साथ जुड़ गए। इस समय वे एमसीसीएस (एबीपी चैनल का संचालन करने वाली कंपनी) में बतौर मैनेजिंग एडिटर की भूमिका निभा रहे हैं।

गौरतलब है कि मिलिंद ने किताब 'दलित करोड़पति-15 प्रेरणादायक कहानियां' भी लिखी है। इसमें 15 कहानियां है, जिनमें 15 दलित उद्योगपतियों के संघर्ष को शॉर्ट स्टोरीज की शक्ल में प्रस्तुत किया गया है। ये कहानियां दलित करोड़पतियों की है,जिन्होंने शून्य से शुरू कर कामयाबी के नए आयाम रचे। जिनके पास पेन की निब बदलने के लिए पैसे नहीं थे आज उनकी कंपनी का टर्नओवर करोड़ों में है, लेकिन उन्होंने ये कामयाबी कैसे हासिल की, क्या मुश्किलें आई और उन्होंने इन मुश्किलों पर कैसे फतह हासिल की। इसी का खुलासा करती है ये किताब। इन कहानियों में कामयाबी हासिल करने की दास्तान है जो प्रेरित करती हैं।ये मन को छूती है और हृदय में गहरे तक उतर तक जाती है।

पत्रकारिता जगत में उन्हें दो दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रतिष्ठित टाइम्स सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज से की है। 1991 में हिंदी में बेस्ट ट्रेनी के लिए उन्हें ‘राजेन्द्र माथुर अवॉर्ड’ से भी नवाजा गया था।

समत्व, समदृष्टि तथा सर्वधर्म समभाव के पालक मिलिंद खांडेकर में अध्यात्मप्रवण विचारक, कुशल पत्रकार, संवेदनशील मानव, जनमंगल की भावना से ओतप्रोत जैसे व्यक्तित्व का सम्मिश्रण है। मिलिंद खांडेकर ने कर्मपथ पर निरन्तर गतिशील रहकर ही अपने को अभिनन्दनीय बनाया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

5 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

5 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

6 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

9 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

12 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

9 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

16 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

18 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

6 hours ago