होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक', 'NDTV' और Zee न्यूज के हाथ लगी ये बड़ी कामयाबी...
हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक', 'NDTV' और Zee न्यूज के हाथ लगी ये बड़ी कामयाबी...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल चैनल ने न्यूज टेलिविजन अवॉर्ड्स (NT अवॉर्ड्स) 2016 के अलग-अलग कैटेगरीज में 14 पुरस्कार अपने नाम दर्ज किए। वहीं इसके सहयोगी अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे’ को भी पांच अवॉर्ड मिले
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल चैनल ने न्यूज टेलिविजन अवॉर्ड्स (NT अवॉर्ड्स) 2016 के अलग-अलग कैटेगरीज में 14 पुरस्कार अपने नाम दर्ज किए। वहीं इसके सहयोगी अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे’ को भी पांच अवॉर्ड मिले।
‘रंगरसिया’ को बेस्ट एंटरटेनमेंट न्यूज शो में खिताब मिला, तो वहीं ‘चाय पर चर्चा’ को बिजनेस हिंदी न्यूज शो में नंबर वन का अवॉर्ड मिला। ‘सचिन सचिन’ को स्पोर्ट्स स्पेशल शो में ताज मिला। इसके अलावा ‘आजतक’ को ‘स्पेशल इंवेस्टिगेशन’ शो में भी खिताब से नवाजा गया।
वहीं चैनल के हिंदी टॉक शो ‘थर्ड डिग्री’ ने यह अवॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। मशहूर शो ‘एंजेडा आज तक’ को बेस्ट एंटरटेनमेंट हिंदी टॉक शो के अवॉर्ड से नवाजा गया। मोदी सरकार के सौ दिन होने पर कार्यक्रम ‘पंचायत आजतक’ को भी खिताब मिला। ‘सच ऑन करो’ मुहिम और न्यूज विडियोग्राफर में भी आजतक ने परचम लहराया।
विक्रांत गुप्ता बेस्ट स्पोर्ट्स एंकर बने, अंजना ओम कश्यप को सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज रिपोर्टर के खिताब से सम्मानित किया गया तो श्वेता सिंह हिंदी की सर्वश्रेष्ठ न्यूज एंकर बनीं।
समारोह में नगमा सहर के कार्यक्रम इंटरनेशनल एजेंडा को बेस्ट डेली न्यूज़ बुलेटिन माना गया है। वहीं हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही वर्गों में सबसे अच्छे खेल शो के अवॉर्ड एनडीटीवी को ही मिले हैं। एनडीटीवी के श्रीनिवासन जैन को बेस्ट टीवी रिपोर्टर का एनटी अवॉर्ड दिया गया है।
महावीर रावत के शो 'गूंगा पहलवान' को बेस्ट हिंदी स्पोर्ट्स शो माना गया है, जबकि 'री बर्थ ऑफ इंडियन हॉकी' को बेस्ट अंग्रेजी स्पोर्ट्स शो माना गया है। 'विराट कोहली: ए लेजेंड इन मेकिंग' को स्पोर्टस स्पेशल कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है।
कमाल खान के 'जात न पूछो राम की' को बेस्ट हिंदी डॉक्यूमेंट्री माना गया है, तो वहीं 'मां गंगा किलिंग हर सॉफ़्टली' को बेस्ट अंग्रेजी डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट सेट का अवॉर्ड भी एनडीटीवी इंडिया के हिस्से में गया और बेस्ट पैकेजिंग का अवॉर्ड एनडीटीवी इंडिया के चुनाव प्रोग्राम को मिला है।
इसके अलावा, जी न्यूज को बेस्ट प्रोमो कैंपेन और बेस्ट ग्राफिक का भी सम्मान मिला है। बेस्ट न्यूज चैनल वेबसाइट की कैटेगरी में zeenews.com को NT अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स