होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...जब 'आजतक' से हुई ये बड़ी गलती, बवाल मचने पर दी सफाई
...जब 'आजतक' से हुई ये बड़ी गलती, बवाल मचने पर दी सफाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सोशल मीडिया पर एक बड़े चैनल द्वारा शेयर की गई एक फोटो से बवाल मच गया। देखते ही देखते चैनल के खिलाफ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट शुरू कर दिए और चैनल को आड़े हाथों ले लिया। हालांकि इसके बाद चैनल को सफाई देनी पड़ी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सोशल मीडिया पर एक बड़े चैनल द्वारा शेयर की गई एक फोटो से बवाल मच गया। देखते ही देखते चैनल के खिलाफ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट शुरू कर दिए और चैनल को आड़े हाथों ले लिया। हालांकि इसके बाद चैनल को सफाई देनी पड़ी।
दरअसल हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से पीएम नरेंद्र मोदी के अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू का मजाक उड़ाती एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इस तस्वीर का कैप्शन है, ‘Ahem Ahem! Yuki ye maine nahi bola:)’
इसमें ऊपर के फ्रेम में अरनब गोस्वामी और पीएम नरेंद्र मोदी आमने-सामने नजर आते हैं। नीचे के फ्रेम में मोदी इंडिया टुडे के एंकर करन थापर के साथ दिखते हैं। अरनब और मोदी वाली तस्वीर में लिखा है, ‘जब एक चमचा इंटरव्यू लेता है।’ वहीं, थापर वाली तस्वीर में लिखा है, ‘जब एक जर्नलिस्ट इंटरव्यू लेता है।’
यहां बता दें कि दूसरे फ्रेम की तस्वीर मोदी के एक पुराने इंटरव्यू की है, जो थापर ने लिया था। इस इंटरव्यू को मोदी बीच में छोड़कर चले गए थे। इसमें थापर ने गुजरात दंगों से जुड़े कुछ सवाल पूछे थे। मोदी इंटरव्यू के दौरान पानी पीते नजर आए थे। मोदी विरोधियों का कहना है कि वे थापर के सवालों से असहज हो गए और बाद में इंटरव्यू बीच में ही छोड़ दिया।
बस फिर क्या था, देखते ही देखते ट्विटर पर यूजर्स ने ‘आजतक’ को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि उनके चैनल को इंटरव्यू का मौका न मिलने की वजह से वे अपनी भड़ास इस तरह से निकाल रहे हैं।
भारी विरोध के बाद ‘आजतक’ को अपनी सफाई देनी पड़ी। चैनल ने गलती मानते हुए अपनी सफाई में कहा कि यह फोटो किसी के पर्सनल अकाउंट से ट्वीट की जानी थी, लेकिन वो गलती से ‘आजतक’ के अकाउंट से शेयर हो गया।@manichejain Our apologies. this was to go from someone's personal handle. Since we have humans behind the machines, please do omit — आज तक (@aajtak) June 28, 2016
वैसे तो सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें शेयर होना आम बात है। लेकिन यह एक बड़े न्यूज चैनल के ऑफिशियल अकाउंट से हुआ, इसलिए सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। हालांकि इसके बाद, ट्विटर पर #ShameOnAajTak और #BlockAajTak ट्रेंड होने लगा, क्योंकि ‘आजतक’ की ओर से दी गई सफाई से सोशल मीडिया का गुस्सा शांत नहीं हुआ और इस टैग के जरिए चैनल पर जमकर निशाना साधा गया।@manichejain Agree. Sorry for this. Could you be kind enough to delete your tweet if that is not too much to ask for.
— आज तक (@aajtak) June 28, 2016
Dear @aajtak , we need public apology if that is not too much to ask for. #ShameOnAajtak https://t.co/2LDM7r9I3g — Anu (@AnubhaShukla7) June 28, 2016
Jealousy is a disease but media house like @aajtak will never over come this. #ShameOnAajTak — Vikash Singh (@Vikash4Namo) June 28, 2016
Aaj Tak reporter offered Alcohol as bribe to poor child to say scripted lines on camera n they calling others 'Script chamcha' #ShameAajTak — Anshul Saxena (@AskAnshul) June 28, 2016
Seems @aajtak got over the board as krantikari channel ! #Shameaajtak — Dr Shobha (@DrShobha) June 28, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स