होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Fathers Day Spl: NLC पर शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी के बेटे ने अपने पिता को कुछ यूं किया याद
Fathers Day Spl: NLC पर शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी के बेटे ने अपने पिता को कुछ यूं किया याद
‘फादर्स’ डे के मौके पर अपने पापा को याद किया। यह इंटरव्यू नई न्यूज वेबसाइट न्यूज लीक सेंटर (www.newsleakcentre.com) ने लिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मथुरा हिंसा के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी मुकुल द्विवेदी के बेटे कौस्तुभ ने ‘फादर्स’ डे के मौके पर अपने पापा को याद किया। यह इंटरव्यू नई न्यूज वेबसाइट न्यूज लीक सेंटर (www.newsleakcentre.com) ने लिया है और इस विडियो को उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर डाला है। एक मिनट तेईस सेकेंड के इस विडियो में कौस्तुभ अपने पापा को याद करते हुए कहता है, ‘पापा आप हमेशा कहते थे कि आप कभी मेरी आंखों में आंसू नहीं देख सकते। पापा ये कहने की क्या जरूरत थी। मैं अभी छोटा हूं। मैंने भी आपके लिए कुछ करने के लिए कुछ सोचा था। आप तो सबकुछ करकर चले गए, लेकिन मुझे मौका ही नहीं मिला कुछ करने का। पापा आपने मेरे लिए वो सबकुछ किया जो मैं चाहता था। हाल ही में पापा ने मुझे स्कूटी भी दिलाई थी। मैंने पापा से कहा था स्कूटी से कहीं घूमने चलते हैं, लेकिन पापा ने कहा था कि जब जवाहर बाग खाली हो जाएगा तो घूमने चलेंगे। अब मैं किसको लेकर जाऊंगा...फादर्स डे पर किसको लेकर जाऊंगा...’ यहां देखें विडियो :
टैग्स