होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...ये पत्रकार 1 लाख रुपए में बेचता था दिल्ली विधानसभा का स्टीकर, हुआ गिरफ्तार
...ये पत्रकार 1 लाख रुपए में बेचता था दिल्ली विधानसभा का स्टीकर, हुआ गिरफ्तार
समाचार4मीडया ब्यूरो ।। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे पत्रकार को गिरफ्तार किया है, जो पत्रकारिता की आड़ में दिल्ली विधानसभा के स्टीकर चोरी कर बेचने का काम करता था। इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा के सेक्रेटरी का ड्राइवर भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के पास से दिल्ली विधानसभा के कई स्टीकर, सीएम ऑफिस की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडया ब्यूरो ।। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे पत्रकार को गिरफ्तार किया है, जो पत्रकारिता की आड़ में दिल्ली विधानसभा के स्टीकर चोरी कर बेचने का काम करता था। इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा के सेक्रेटरी का ड्राइवर भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के पास से दिल्ली विधानसभा के कई स्टीकर, सीएम ऑफिस की कुछ फाइलें, विधानसभा के पास और चोरी की कार बरामद की गई है। खबरों के मुताबिक, ये दोनों दिल्ली विधानसभा के स्टिकर को 50 हजार से एक लाख रुपए में बेचते थे। इतना ही नहीं ये दोनों इतने निडर हैं कि खुद भी चोरी की कार में स्टीकर लगाकर घूमते थे। इनके पास से जो चोरी की कार मिली है वह वेगनार है और ये इसे चार साल से चला रहे थे। क्राइम ब्रांच ने जिस पत्रकार को पकड़ा है उसका नाम विनोद बंसल है और ये रोहिणी के अवंतिका में रहता है। इसका खुद का एक निजी अखबार है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स