होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बिन पिए जो खाए, सो पछताए, कमेटी के लोगों को मयखाना मैनेज करने से फ़ुर्सत नहीं '

'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बिन पिए जो खाए, सो पछताए, कमेटी के लोगों को मयखाना मैनेज करने से फ़ुर्सत नहीं '

मैं आमतौर पर प्रेस क्लब जाता नहीं क्योंकि मैं पीता नहीं। साल म

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

मैं आमतौर पर प्रेस क्लब जाता नहीं क्योंकि मैं पीता नहीं। साल में दो तीन दिन चाहे अनचाहे चला जाता हूं। कुछ दोस्तों की ज़िद पर या तो वोट देने या किसी के साथ खाने के लिए। पिछले साल वोट देने तो नहीं जा पाया लेकिन आज अपने मित्र राजीव कुमार और शिल्पा जी के कहने पर ना ना करते हुए कुछ खाने के लिए प्रेस क्लब पहुंच गया ...और एक एक करके छह-सात तरह का स्नैक्स मंगवाकर खाने की नाकाम कोशिश करता रहा। मोमो, चिली पनीर, कबाब, तंदूरी चिकन, फ़िश फ्राई और चिकन चिली ..एक भी आइटम ऐसा नहीं था, जो मुंह का ज़ायक़ा ख़राब करने में सक्षम न हो। सबसे आख़िर में ये कहते हुए हमने तंदूरी चिकन मंगवाया कि इसमें ख़राब करने की कोई गुंजाइश नहीं है। जब चिकन बेचारा शहीद होकर तंदूर में चला ही जाएगा तो कोई उसका क्या बिगाड़ लेगा ...साज़िश करके भी कोई उसका स्वाद नहीं ख़राब कर पाएगा लेकिन प्लेट आते ही ये ग़लतफ़हमी भी दूर हो गई। ऐसा घटिया तंदूरी चिकन कि जिसके भी प्लेट में गया उसने टेस्ट करते ही नमस्कार कर दिया।

पूरा तंदूरी चिकन प्रेस क्लब के लिए प्लेट में ही छोड़कर निकल आया। चिकन, पनीर और फ़िश का स्नैक्स कितना घटिया बनाया जा सकता है, ये जानना हो तो एक बार यहां आकर देख सकते हैं।

शिल्पा-राजीव को कोसता भी रहा और तय किया कि भूख से निजात का कोई दूसरा विकल्प जब तक होगा, यहां खाने तो नहीं आऊंगा। हां, पीने वालों को ये मयखाना मुबारक। किसी ज़माने में यहां का खाना भी अच्छा होता था आज लगा कि ये मयखाना ही अच्छा...

प्रेस क्लब के आसपास फुटपाथ पर या जंतर- मंतर के ढाबे पर इससे लाख गुना बेहतर खाना आपको मिल जाएगा।

प्रेस क्लब के मैनेजिंग कमेटी के साथी पता नहीं क्या-क्या मैनेज करते हैं कि किचन तक मैनेज नहीं कर पा रहे हैं। हर साल वोट मांगने के लिए झुंड बनाकर नेताओं की तरह निकलते हैं और प्रेस क्लब का कायाकल्प करने के वादे करते हैं। जीतने के बाद लगता है सब पीने पिलाने में मगन हो जाते हैं। पच्चीस साल में कुछ तो बेहतर होना चाहिए था लेकिन यहां तो उल्टी गंगा बह रही है।

मैं नहीं जानता कि यहां मैनेजिंग कमेटी में कौन लोग हैं और क्या मैनेज करते हैं। या तो उन्हें मयखाना मैनेज करने से फ़ुर्सत नहीं है। तो खाने की फ़िक्र कैसे करें।

भाई लोगों, आप पीने पिलाने में लगे रहिए और किचेन का ज़िम्मा वहीं सामने फुटपाथ के ढाबे वालों को दे दीजिए। सस्ते में अच्छा खाना तो खिला ही देंगे। बाक़ी मयखाना चलाने के लिए तो आप सक्षम हैं ही। या फिर बाहर एक बोर्ड लगा दीजिए-

पीने वालों का स्वागत है

खाने वाले माफ़ करें

(साभार: वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम की फेसबुक वॉल से)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

4 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

11 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

7 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

16 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago