होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नई दुनिया के स्थापना दिवस पर ‘जश्न ए मालवा’
नई दुनिया के स्थापना दिवस पर ‘जश्न ए मालवा’
जागरण समूह 1 से 5 जून तक नईदुनिया का 65 वा स्थापना दिवस जश्न ए मालवा मना रहा है। 1से 5 जून तक होने वाले इस आयोजन का कैंपेन नईदुनिया में व्यापक पैमाने पर किया गया है। 4 जून को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे। इस दौरान एक परिशिष्ट भी प्रकाशित किया जाएगा। आज अखबार में इस अवसर पर दिए गए विशेष संदेश में कहा गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
जागरण समूह 1 से 5 जून तक नईदुनिया का 65 वा स्थापना दिवस जश्न ए मालवा मना रहा है। 1से 5 जून तक होने वाले इस आयोजन का कैंपेन नईदुनिया में व्यापक पैमाने पर किया गया है। 4 जून को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे। इस दौरान एक परिशिष्ट भी प्रकाशित किया जाएगा। आज अखबार में इस अवसर पर दिए गए विशेष संदेश में कहा गया है कि नई दुनिया यदि मालवा के पठार से निकलकर पैंसठ वर्ष ऊँचे प्रसिद्धि के पठार पर चढ़ाई कर पाया है तो निश्चय ही वह सिर्फ अपने पाठकों के प्यार की अपार शक्ति के ही सहारे । हम अपनी स्थापना के 65 वर्ष पूर्ण होने पर पाठकों, समय, समाज और राष्ट्र के प्रति निभाई गई भूमिका और जवाब देही का पुनस्मरण कराना चाहते हैं, ताकि गर्दन मोड़कर पीछे देखते हुए इतनी लंबी यात्रा के पड़ावों को आप हम याद कर सकें। यह अपने अतीत और इतिहास से शक्ति ग्रहण करना भी है, ताकि अधिकत्तम पाठकों से अधिकत्तम रिश्ता कायम कर सकें। नई दुनिया मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ का प्रमुख हिंदी दैनिक है। 1947 में शुरू हुआ नई दुनिया मध्य प्रदेश में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल से और छत्तीसगढ़ में रायपुर एवं बिलासपुर से प्रकाशित होता है। देश के दस सबसे बड़े दैनिक अखबारों में गिने जाने वाले नई दुनिया का दैनिक प्रसार करीब पांच लाख कॉपी है। नई दुनिया का प्रसार क्षेत्र देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला समाचार पत्र बाजार है, जहां पिछले पांच साल में अखबारों की रीडरशिप 2.6 गुना बढ़ी है। गौरतलब है कि अब ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचार पत्र दैनिक जागरण के प्रकाशक जागरण प्रकाशन लिमिटेड ने सुवी इन्फो मैनेजमेंट [इंदौर] प्रा. लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है। सुवी इन्फो, मध्य प्रदेश और छत्ताीसगढ़ से नई दुनिया समाचार पत्र की प्रकाशक, नई दुनिया मीडिया लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स