होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विवादित लेख लिखने पर RSS प्रमुख मोहन भागवत और संपादक के खिलाफ मामला दर्ज
विवादित लेख लिखने पर RSS प्रमुख मोहन भागवत और संपादक के खिलाफ मामला दर्ज
लखनऊ: अपने एक आलेख में सम्राट अशोक को खलनायक और बौद्ध को राष्ट्रद्रोही बताने वाले स्वयं सेवक संघ (आएसएस) के संचालक मोहन भागवत और समाचार-पत्र ‘बप्पा रावल’ की संपादक डॉ. राधिका लढा के खिलाफ परिवाद एक वर्ग की भावनाएं आहत करने के मामले में परिवाद दायर किया गया है। माम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
लखनऊ: अपने एक आलेख में सम्राट अशोक को खलनायक और बौद्ध को राष्ट्रद्रोही बताने वाले स्वयं सेवक संघ (आएसएस) के संचालक मोहन भागवत और समाचार-पत्र ‘बप्पा रावल’ की संपादक डॉ. राधिका लढा के खिलाफ परिवाद एक वर्ग की भावनाएं आहत करने के मामले में परिवाद दायर किया गया है।
मामला सुनवाई के योग्य है या नहीं यह तय करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संध्या श्रीवास्तव ने 15 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया है।
अदालत में स्थानीय अधिवक्ता ब्रहमेन्द्र सिंह मौर्या की ओर से परिवाद प्रस्तुत कर कहा गया कि 24 जून 2016 को वादी के वॉट्सऐप नंबर पर आए खबर से पता चला है कि 23 जून को दैनिक भास्कर समाचार-पत्र के उदयपुर संस्करण में संघ परिवार की नजर में अकबर के बाद अब सम्राट अशोक खलनायक और बौद्ध राष्ट्रद्रोही लेख प्रकाशित किया गया, जिसे पढ़कर परिवादी सहित समाज के एक बड़े तबके की भावनाएं काफी आहत हुई और समाज में शांतिभंग होने की पूरी आशंका है जो राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है।
टैग्स