होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आखिर फेक न्यूज को लेकर क्या सोचते हैं लोग, जानिए इस सर्वे से

आखिर फेक न्यूज को लेकर क्या सोचते हैं लोग, जानिए इस सर्वे से

आजकल चारों तरफ ‘फेक न्यूज’ (fake news) का मुद्दा छाया हुआ है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

आजकल चारों तरफ ‘फेक न्यूज’ (fake news) का मुद्दा छाया हुआ है। लोगों को फेक न्यूज किस तरह प्रभावित करती है, इस बारे में वे क्या सोचते हैं और किस तरह सच्ची खबरें हासिल करते हैं, इसे लेकर पिछले दिनों एक सर्वे हुआ है। मार्केट रिसर्च और कंसल्टिंग फर्म ‘Ipsos’ ने यह सर्वे कराया है।

27 देशों में 19000 से ज्यादा लोगों के बीच यह सर्वे कराया गया है। सर्वे के अनुसार, अधिकांश भारतीयों का कहना था कि वे हर दिन फेक न्यूज देखते रहते हैं। इनमें से आधे लोगों का कहना था कि वे शुरू में तो फेक न्यूज पर विश्वास कर लेते हैं लेकिन जब वे इसकी जांच करते हैं तो वे गलत निकलती हैं।

खास बात यह है कि राजनेताओं और मीडिया में लोगों का भरोसा कम हो रहा है। सर्वे के अनुसार, 74 प्रतिशत भारतीय सोचते हैं कि देश में इंटरनेट पर औसतन हर व्यक्ति एक तरह के चक्रव्यूह में रहता है। ज्यादातर भारतीय अपने जैसे लोगों से जुड़ते हैं और उन विचारों की तलाश में रहते हैं, जिनसे वे पहले से सहमत होते हैं।

सर्वे के अनुसार, 70 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि वे फेक न्यूज में से असली खबर बता सकते हैं। इसके अलावा लगभग 56 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि वे इन दोनों में अंतर बता सकते हैं।

जहां तक फेक न्यूज की बात है, 72 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि कुछ मीडिया प्रतिष्ठानों द्वारा दिखाई गई न्यूज के बारे में उन्होंने कह दिया था कि वे सही नहीं हैं और 55 प्रतिशत भारतीयों का कहना है कि उन्होंने गलती से न्यूज स्टोरी को असली मान लिया था, बाद में पता चला कि वे फेक स्टोरी हैं।  

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय फेक न्यूज की विभिन्न तरीकों से व्याख्या करते हैं। 55 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि फेक न्यूज वे स्टोरी होती हैं, जिनमें न्यूज संस्थान और राजनेता उन्हीं खबरों को दिखाते हैं, जो उनके पक्ष में होते हैं यानी उनकी बात का समर्थन करते हैं। 53 प्रतिशत भारतीयों का कहना है कि फेक न्यूज वे स्टोरी होती हैं, जिनमें गलत तथ्य होते हैं। वहीं, 36 प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि फेक न्यूज एक राजनीतिक शब्द है और मीडिया इसका इस्तेमाल उस न्यूज के लिए करती है, जिससे वह सहमत नहीं होती है।

टैग्स फेक न्यूज
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

6 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

7 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

8 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

11 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

11 hours ago

बड़ी खबरें