होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गौरव कोशिक, बी रमेश और राहुल की नई पारी
गौरव कोशिक, बी रमेश और राहुल की नई पारी
<div>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</div> <div> </div> <div>जनसंदेश न्यूज चैनल में कार्यरत एंकर गौरव
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
जनसंदेश न्यूज चैनल में कार्यरत एंकर गौरव कोशिक ने संस्थान से इस्तीफा देकर अपनी नई पारी सीएनईबी न्यूज के साथ शुरू की है। जनसंदेश में वे एंकर कम एसोसिएट प्रोड्यसूर के पद पर काम कर रहे थे और सीएनईबी में उन्हें एंकर बनाया गया है इस खबर की पुष्ठि सीएनईबी प्रबंधन ने की। इससे पहले वो टोटल टीवी और ए2जेड न्यूज चैनल में भी बतौर एंकर काम कर चुके हैं।
वहीं पीपुल्स समाचार से राहुल दुबे ने भी संस्थान छोड़ दिया है। वो इंदौर में कार्यरत थे। वहां पर वो डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। और अब वो दैनिक भास्कर, इंदौर के साथ जुड़ गये हैं। वरिष्ठ फोटोग्राफर बी रमेश जयपुर के अंग्रेजी टैबलॉयड मेट्रो स्टाइल के साथ बतौर सीनियर फोटो एडिटर जुड़े हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स