होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिन्दुस्तान की डिजिटल विंग से दो पुराने, एक नए पत्रकार का टाटा-बायबाय...

हिन्दुस्तान की डिजिटल विंग से दो पुराने, एक नए पत्रकार का टाटा-बायबाय...

  समाचार4मीडिया ब्यूरो दैनिक हिंदी अखबार हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम में एक बड़ा बदलाव आया है। लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम की टीम के तीन वरिष्ठ साथियों ने अलविदा कह दिया है। एक महीने के भीतर टीम से तीन लोगों की विदाई हुई है। तीनों के अचानक चले जाने से डिजिटल टीम में थोड़ी इनसिक्यूरिटी फीलिंग जरूर आई है । कामनानंद मिश्रा, वरुण

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

  समाचार4मीडिया ब्यूरो दैनिक हिंदी अखबार हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम में एक बड़ा बदलाव आया है। लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम की टीम के तीन वरिष्ठ साथियों ने अलविदा कह दिया है। एक महीने के भीतर टीम से तीन लोगों की विदाई हुई है। तीनों के अचानक चले जाने से डिजिटल टीम में थोड़ी इनसिक्यूरिटी फीलिंग जरूर आई है । कामनानंद मिश्रा, वरुण कुमार गोयल और प्रशांत झा। प्रशांत झा और कामनानंद मिश्रा लंबे समय से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़े थे। लेकिन पिछले महीने ही दोनों को अचानक कंपनी छोड़नी पड़ी। वरुण ने हाल ही में कंपनी से इस्तीफा दिया है। तीनों के बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं... कामनानंद मिश्रा कामनानंद मिश्रा ने दिसंबर में कंपनी को अलविदा कहा था। फिलहाल वे किसी और कंपनी के साथ नहीं जुड़े हैं। कामनानंद मिश्रा लंबे समय से इस संस्थान से जुड़े थे। वे शुरू से ही ऑनलाइन में काम करते थे। संस्थान में वे बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत थे। वे शाम की शिफ्ट के हेड थे। पत्रकारिता से लंबे समय से जुड़े रहने वाले कामनानंद मिश्रा काफी शांत स्वभाव के हैं। इससे पहले वे कई और बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, लेकिन हिन्दुस्तान के साथ उनकी पारी लंबी रही है। प्रशांत झा प्रशांत झा डिजिटल के शुरुआती दौर से ही संस्थान के साथ हैं। वे बतौर मॉर्निंग शिफ्ट इंचार्ज के तौर पर कंपनी में कार्यरत थे। उन्होंने भी दिसंबर के अंत में कंपनी को अलविदा कहा है। दरअसल, उनका कॉंट्रैक्ट कंपनी के साथ खत्म हो गया था। वे पहले प्रिंट के साथ जुड़े थे, कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुके प्रशांत पत्रकारिता से खासकर ऑनलाइन जर्नलिज्म से जुड़े हैं। प्रशांत ने अपनी नई पारी न्यूज 18 के साथ शुरू की है। ऑनलाइन जर्नलिज्म में रुची रखने वाले प्रशांत को डिजिटल की काफी अच्छी समझ है। प्रशांत दरभंगा के रहने वाले हैं। वरुण कुमार गोयल बुलंदशहर के रहने वाले वरुण कुमार काफी संजीदा मिजाज के हैं। बुलंदशहर में रिपोर्टिंग के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण ने दो साल पहले हिन्दुस्तान की ऑनलाइन विंग के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। इससे पहले वे अमर उजाला डॉट कॉम  में काम कर चुके हैं। हिन्दुस्तान में वे बतौर सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत थे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

21 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

21 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

21 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

21 hours ago