होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
12 महीने में 12 तरीके से पीएम मोदी के दर्शन कराएगा MIB...
12 महीने में 12 तरीके से पीएम मोदी के दर्शन कराएगा MIB...
समाचार4मीडिया ब्यूरो।
पीएम मोदी के बॉलिवुड में सलमान खान से करीबी रिश्ते हैं, ये जगजाहिर है। लगता है अब देश के सूचना प्रसारण मंत्रालय(MIB) भी सलमान खान से प्रभावित है और शायद इसी के चलते सलमाने के एक गाने बारह महीने में बारह तरीके....की धुन पर नाच रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।
पीएम मोदी के बॉलिवुड में सलमान खान से करीबी रिश्ते हैं, ये जगजाहिर है। लगता है अब देश के सूचना प्रसारण मंत्रालय(MIB) भी सलमान खान से प्रभावित है और शायद इसी के चलते सलमाने के एक गाने बारह महीने में बारह तरीके....की धुन पर नाच रहा है।
मामला कुछ यूं है कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने नए साल के कैलेंडर में 12 महीनों में संदेश के साथ प्रधानमंत्री की 12 तस्वीरें प्रकाशित की है। यानी अब हर महीने आपको घर-ऑफिस की दीवार पर प्रधानमंत्री की एक नई फोटो का दर्शन करने का लाभ मिलेगा। यहां ये भी उल्लेखनीय है कि इस कैलेंडर में मोदी की चरखा वाली वो फोटो भी है, जिस पर हाल ही में खूब विवाद हुआ है। प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो ने ये कैलेंडर देश के कई संपादकों और पत्रकारों को सप्रेम भेंट के तौर पर दिया है।
सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधीन डीएवीपी द्वारा जारी साल 2017 के कैंलेंडर में हर महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को दिखाया गया है। इस कैंलेडर की हर तस्वीर कुछ न कुछ संदेश देती है। जैसे जनवरी माह की तस्वीर में प्रधानमंत्री युवाओं के बीच नजर आ रहे हैं और इसका स्लोगन दिया गया है कुशल युवा, कौशल भारत। फरवरी माह में रिक्शा वितरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नजर आ रहे हैं और इसका स्लोगन दिया गया है बदलते भारत के अगुवा। मार्च माह में नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए प्रधानमंत्री नजर आ रहे हैं और स्लोगन है सशक्त नारी, सशक्त भारत। अप्रैल माह में बेहतर बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री को दिखाया गया है। जिसका स्लोगन है बेहतर बुनियादी सुविधाओं से दूर होगी दुविधा। मई माह में प्रधानमंत्री को चरखा चलाते हुए दिखाया गया है जिसका स्लोगन दिया गया है देश का आर्थिक आधार, लघु एवं मध्यम व्यापार। जून माह में प्रधानमंत्री किसानों के साथ नजर आ रहे हैं और स्लोगन है किसान- हमारे देश का अन्नदाता।
जुलाई माह में प्रधानमंत्री सौर सुजला योजना का शुभारंभ करते नजर आ रहे हैं और स्लोगन है गांव-गांव बिजली, घर-घर उजाला। अगस्त माह में प्रधानमंत्री जवानों के साथ इस स्लोगन के साथ नजर आ रहे हैं हमारे जवान- राष्ट्र का गौरव। सितंबर माह में डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते कदम के तहत प्रधानमंत्री संदेश दे रहे हैं कि कैशलेश लेन-देन भ्रष्टाचार मुक्त देश। अक्टूबर में स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री की तस्वीर है और स्लोगन है स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत- हमारी पहचान। नवंबर माह में प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त भारत, उदयीमान संभावना के स्लोगन के साथ नजर आ रहे हैं। दिसंबर में दिव्यांग के तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री खड़े हैं और स्लोगन है सुगम्य भारत, दिव्यांगों को मिली नई ताकत।
डीएवीपी द्वारा जारी किए गए इस कैंलेडर में हर महीने जहां प्रधानमंत्री के विचारों से अवगत कराया गया है वहीं योजनाओं के बारे में भी बताया गया है कि किस प्रकार से योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है। इस कैंलेडर मन की बात का भी प्रचार- प्रसार किया गया है।
टैग्स