होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नवेन्दु बने मौर्य टीवी के पॉलिटिकल एडिटर
नवेन्दु बने मौर्य टीवी के पॉलिटिकल एडिटर
समाचार4मीडिया.कॉम बिहार में चुनाव को देखते हुए बिहार के अग्रणी न्यूज चैनल मौर्य टीवी अपनी टीम को मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार नवेन्दु को मौर्य टीवी के साथ राजनीतिक संपादक के रूप में जोड़ा गया है। वे पिछले 32 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। इस खबर की पुष्टि नवेन्दु ने समाचार4मीडिया से बात करते हुए की। उन्होंने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 15 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम बिहार में चुनाव को देखते हुए बिहार के अग्रणी न्यूज चैनल मौर्य टीवी अपनी टीम को मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार नवेन्दु को मौर्य टीवी के साथ राजनीतिक संपादक के रूप में जोड़ा गया है। वे पिछले 32 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। इस खबर की पुष्टि नवेन्दु ने समाचार4मीडिया से बात करते हुए की। उन्होंने बताया कि हमारे चैनल जिम्मेदारी है कि दर्शकों को बिहार के चुनाव और हर एक राजनीतिक घटना से रूबरू कराऐं। हम चैनल पर जल्द ही बिहार चुनाव को लेकर कई शो भी ला रहे हैं। अपने कॅरियर की शुरुआत को याद करते हुए उन्होंने बताया कि मैंने मेरे पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत रविवार से की थी । उस समय रविवार के संपादक एस. पी. सिंह हुआ करते थे। उन्होंने ही बिहार के एक छोटे से कस्बे आरा रहने वाले युवक को राष्ट्रीय पत्रकारिता करने का मौका दिया और साथ ही मुझे पत्रकारिता सिखाई भी। उन्हें मैं मेरा गुरू मानता हूं। उन्होंने, आज और पाटलीपुत्र टाइम्स अखबार के साथ भी काम किया है और एनबीटी के पटना संस्करण के लॉन्च करने के समय वो नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ गए और वहां पर 9 साल तक काम किया। प्रभात खबर के पटना एडिशन के रेजिडेंट एडिटर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी। फिर इन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर रूख किया और डीडी के साथ जुड़ गए। उसके बाद उन्होंने ईटीवी के साथ कंटेंट एडिटर और एंकर के तौर काम किया, जहां इन्होंने कई चर्चित शो जैसे पाटलीपुत्र क्या बोले बिहार और दुहाई सरकार की भी किये। पुण्य प्रसून वाजपेयी के समय सहारा के रिलॉन्च होने के अवसर पर सहारा के बिहार ब्यूरो चीफ के तौर पर जुड़े। नवेन्दु पत्रकारिता के साथ ही साहित्य से भी जुड़े रहे हैं। उनकी कहानियां कई अखबारों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स