होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर में बड़े स्तर पर बदलाव, हिंदुस्तान से एक का इस्तीफा
दैनिक भास्कर में बड़े स्तर पर बदलाव, हिंदुस्तान से एक का इस्तीफा
दैनिक भास्कर ग्रुप ने अपनी संपादकीय टीम में बड़े स्तर पर बदलाव किये हैं। इन बदलावों में कई स्टेट हेड की जिम्मेदारी बदली गई हैं। बदलाव के तहत दैनिक भास्कर के झारखंड के स्टेट हेड ओम गौड़ को अब राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। और झारखंड में ओम गौड़ की जगह कुलदीप व्यास लेंगे। कुलदीप व्यास झारखंड में अखबार की गतिविधियों को देखेंगे। कुलदीप व्यास अभी त
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
दैनिक भास्कर ग्रुप ने अपनी संपादकीय टीम में बड़े स्तर पर बदलाव किये हैं। इन बदलावों में कई स्टेट हेड की जिम्मेदारी बदली गई हैं। बदलाव के तहत दैनिक भास्कर के झारखंड के स्टेट हेड ओम गौड़ को अब राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। और झारखंड में ओम गौड़ की जगह कुलदीप व्यास लेंगे। कुलदीप व्यास झारखंड में अखबार की गतिविधियों को देखेंगे। कुलदीप व्यास अभी तक दैनिक भास्कर के जोधपुर एडिशन में संपादक की भूमिका निभा रहे थे। वहीं ओम गौड़ को राजस्थान का स्टेट हेड बनाया गया है। प्रबंधन का कहना है कि ये बदलाव अखबार को मजबूती देने के लिए किये गये हैं। इसी के साथ राजस्थान के स्टेट हेड नवनीत गुर्जर को मध्यप्रदेश की कमान सौंपी गई है। अब वो एमपी में अखबार का कार्य देखेंगे। एमपी के स्टेट हेड एन रघुरमन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्हें किस तरह की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन्ही के साथ हिंदुस्तान, लखनऊ से रंजीत कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। और काफी समय से हिंदुस्तान के साथ काम कर रहे हैं। अब किस संस्थान के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हिंदुस्तान से पहले ये दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका जैसे अखबारों के साथ जुड़े रहे हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स