होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सभी स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी का मूल्यांकन वैल्यू क्रिएशन की दृष्टि से करेगी Zee: राहुल जौहरी
सभी स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी का मूल्यांकन वैल्यू क्रिएशन की दृष्टि से करेगी Zee: राहुल जौहरी
‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) के मीडिया राइट्स की ई-नीलामी के समापन के बाद ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने एक बयान जारी किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) के मीडिया राइट्स की ई-नीलामी के समापन के बाद ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के प्रेजिडेंट (बिजनेस) राहुल जौहरी ने कहा है कि कंपनी सभी व्यावसायिक निर्णयों का मूल्यांकन मूल्य सृजन (value creation) की दृष्टि से करती है और इस दृष्टि से प्रत्येक खेल संपत्ति (Sports Property) का मूल्यांकन करना जारी रखेगी।
राहुल जौहरी के अनुसार, ‘अत्यंत कुशलतापूर्वक और पारदर्शी तरीके से ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी करने के लिए हम ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड’ (BCCI) को ‘जी’ की ओर से बधाई देना चाहते हैं। हम बीसीसीआई प्रेजिडेंट सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल की लीडरशिप और आईपीएल के मीडिया राइट्स की टेंडर प्रक्रिया में ‘जी’ की भागीदारी को सक्षम बनाने में सपोर्ट के लिए उनके आभारी हैं।’
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘जी में हम अपने सभी हितधारकों (stakeholders) के लिए वैल्यू क्रिएशन के चश्मे से सभी व्यावसायिक निर्णयों का मूल्यांकन करते हैं और हम प्रत्येक खेल संपत्ति का उसी चश्मे से मूल्यांकन करना जारी रखेंगे।’ बता दें कि ZEEL ने आईपीएल के मीडिया राइट्स की ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया था। कंपनी का मुख्य फोकस डिजिटल अधिकार पर था।
टैग्स क्रिकेट आईपीएल जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी राहुल जौहरी मीडिया अधिकार मीडिया राइट्स आईपीएल मीडिया राइट्स