होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee-Sony: NCLAT ने IDBI बैंक व एक्सिस फाइनेंस की याचिकाओं पर सुनवाई की स्थगित
Zee-Sony: NCLAT ने IDBI बैंक व एक्सिस फाइनेंस की याचिकाओं पर सुनवाई की स्थगित
नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने जी-सोनी विलय के खिलाफ IDBI बैंक और एक्सिस फाइनेंस द्वारा दायर याचिकाओं की सुनवाई स्थगित कर दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने जी-सोनी विलय के खिलाफ IDBI बैंक और एक्सिस फाइनेंस द्वारा दायर याचिकाओं की सुनवाई स्थगित कर दी है। मामले पर अगली सुनवाई अब 31 अक्टूबर को होगी।
12 अक्टूबर को पिछली सुनवाई में, ZEEL ने ट्रिब्यूनल से यह कहते हुए आदेश पारित नहीं करने को कहा था कि एक्सिस फाइनेंस के पास ऐसी याचिका दायर करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि IDBI का मामला अलग-अलग तथ्यों पर आधारित था।
बता दें कि एक्सिस फाइनेंस ने कहा था कि विलय की मंजूरी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व एमडी और सीईओ पुनित गोयनका के खिलाफ नियामक आदेश का 'उल्लंघन' है।
टैग्स जी-सोनी विलय नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल IDBI बैंक एक्सिस फाइनेंस