होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee मीडिया में इस बड़े पद से अलग हुए पार्थ सारथी कुइला
Zee मीडिया में इस बड़े पद से अलग हुए पार्थ सारथी कुइला
कुइला ने इस कंपनी को फरवरी 2022 में जॉइन किया था। माना जा रहा है कि वह जल्दी ही लॉन्च होने वाले एक चैनल में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) से मिली एक बड़ी खबर के मुताबिक यहां ब्रांच हेड (West) के पद पर कार्यरत पार्थ सारथी कुइला (Partha Sarthi Kuila) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस बारे में ‘जी मीडिया’ की ओर से आधिकारिक रूप से किसी तरह की टिप्पणी नहीं की गई है।
कुइला ने इस कंपनी को फरवरी 2022 में जॉइन किया था। माना जा रहा है कि वह जल्द ही लॉन्च होने जा रहे एक न्यूज चैनल में ऐड सेल्स डिपार्टमेंट में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
बता दें कि ‘जी मीडिया’ में अपनी पारी के दौरान पार्थ सारथी क्लस्टर-दो और क्लस्टर-तीन के लिए ऐड सेल्स रेवेन्यू के लिए जिम्मेदार थे। इनमें Zee Hindustan, Zee 24 Taas, Zee 24 Ghanta, Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand, Zee Bihar/Jharkhand, Zee Rajasthan, Zee Madhya Pradesh/Chhattisgarh, Zee Kalak, Zee Punjab/Haryana/Himachal, and Zee Salam चैनल्स शामिल हैं।
‘जी मीडिया’ से पहले वह ‘श्री अधिकारी ब्रदर्स टीवी नेटवर्क’ (SAB TV Network) में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपने करीब दो दशक के करियर में पार्थ सारथी ‘नेटवर्क18’ (Network18), ‘नाइन एक्स मीडिया’ (9X Media), ‘स्टार इंडिया’ (Star India) और ‘93.5 रेड एफएम’ (93.5 Red FM) में भी अपनी पारी खेल चुके हैं।
टैग्स जी मीडिया इस्तीफा जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड रिजाइन पार्थ सारथी कुइला