होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee मीडिया में इस चैनल के एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार गौतम भट्टाचार्य
Zee मीडिया में इस चैनल के एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार गौतम भट्टाचार्य
चैनल की डिजिटल प्रॉपर्टीज के साथ-साथ इनपुट और आउटपुट के सभी कंटेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे और चैनल के विकास को गति देंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZEE Media Corporation Limited) ने देश के जाने-माने खेल पत्रकार गौतम भट्टाचार्य को अपने रीजनल चैनल ‘जी 24 घंटा’ (ZEE 24 Ghanta) का एडिटर नियुक्त किया है।
‘जी 24 घंटा’ के एडिटर के रूप में अपनी भूमिका में गौतम भट्टाचार्य चैनल की डिजिटल प्रॉपर्टीज के साथ-साथ इनपुट और आउटपुट के सभी कंटेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे और चैनल के विकास को गति देंगे।
गौतम भट्टाचार्य की नियुक्ति के बारे में ‘जी 24 घंटा’ के सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव का कहना है, ‘गौतम का व्यापक अनुभव चैनल को और मजबूत बनाएगा। वह इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो हमेशा अग्रिम मोर्चे पर कमान संभालते हैं। हमें उन पर बहुत भरोसा है। गौतम भट्टाचार्य के शामिल होने से हमारी क्षेत्रीय टीम को और मजबूती मिली है।’
वहीं, इस बारे में ‘जी मीडिया’ के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) अभय ओझा का कहना है, ’हम गौतम की नियुक्ति को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका व्यापक अनुभव चैनल को और मजबूती देगा। इससे हमें चैनल के राजस्व को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।’
टैग्स संपादक जी मीडिया एडिटर जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जी24 घंटा पुरुषोत्तम वैष्णव गौतम भट्टाचार्य