गुंजन सोनी इससे पहले ‘ZALORA’ में कार्यरत थीं, जहां उन्होंने सिंगापुर में छह साल तक ग्रुप सीईओ के पद पर काम किया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘यूट्यूब’ (YouTube) ने गुंजन सोनी को भारत के लिए कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। गुंजन सोनी को बिजनेस, टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग और ई-कॉमर्स क्षेत्रों में दो दशक से अधिक का लीडरशिप अनुभव है। अपनी इस भूमिका में वह भारत में यूट्यूब की विकास और नवाचार पहलों का नेतृत्व करेंगी।
गुंजन सोनी की नियुक्ति के बारे में यूट्यूब (एशिया पैसिफिक) के वाइस प्रेजिडेंट गौतम आनंद ने कहा, ‘भारत में यूट्यूब की यात्रा बेहद जीवंत और गतिशील है, जो रचनात्मक ऊर्जा और अपार संभावनाओं से भरे देश का प्रतिनिधित्व करती है। हमें खुशी है कि गुंजन जैसी अनुभवी लीडर हमारे साथ जुड़ रही हैं, जो हमारे विकास के अगले चरण का नेतृत्व करेंगी। गुंजन को क्रिएटर इकॉनमी और भारत के वीडियो कॉमर्स परिदृश्य की गहरी समझ है। उनके नेतृत्व में हम क्रिएटर ग्रोथ को तेज कर सकेंगे, नए अवसरों को अनलॉक कर सकेंगे, यूजर्स को बेहतर तरीके से जोड़ सकेंगे और भारत की डिजिटल यात्रा में सार्थक योगदान दे सकेंगे।’
बता दें कि गुंजन सोनी इससे पहले ‘ZALORA’ में कार्यरत थीं, जहां उन्होंने सिंगापुर में छह साल तक ग्रुप सीईओ के पद पर काम किया। यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नए कैटेगरी और बिजनेस मॉडल पेश किए, इनोवेशन को बढ़ावा दिया और पर्सनलाइजेशन व सफल लॉयल्टी प्रोग्राम के जरिये यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया।
सोनी को भारतीय मीडिया और मार्केटिंग इंडस्ट्री का भी व्यापक अनुभव है। वह ‘स्टार इंडिया’ में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (EVP) और ‘Myntra’ में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) के रूप में काम कर चुकी हैं। इससे पहले वह कंज्यूमर और मार्केटिंग प्रैक्टिस में मैकिन्से (McKinsey) में पार्टनर भी रही हैं। इसके अलावा, वह फॉर्च्यून 500 कंपनी सीबीआरई ग्रुप (CBRE Group) के बोर्ड में भी शामिल हैं।
अपनी नियुक्ति के बारे में गुंजन सोनी का कहना है, ‘मैं यूट्यूब की इस ऊर्जावान टीम का हिस्सा बनने और भारतीय क्रिएटर इकॉनमी जैसी जबरदस्त प्रतिभा को सपोर्ट करने वाले प्लेटफॉर्म का नेतृत्व करने के लिए सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। यह देखना अद्भुत है कि यूट्यूब किस तरह भारत में क्रिएटर्स को सशक्त बना रहा है और कम्युनिटीज को जोड़ रहा है।’
Pitch BFSI Summit 2026 का चौथा संस्करण आज आयोजित हो रहा है। इस समिट में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ एक मंच पर जुट रहे हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
समिट के एजेंडे में BFSI सेक्टर में तेजी से हो रहे बदलाव और उन प्रमुख ट्रेंड्स पर चर्चा होगी, जो यह तय कर रहे हैं कि ब्रैंड ग्राहकों से किस तरह जुड़ रहे हैं।
ग्राहकों की उम्मीदों में लगातार बदलाव के बीच BFSI ब्रैंड तकनीक, पारदर्शिता और ग्राहकों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाते हुए उनके साथ बेहतर रिश्ते बनाने के नए तरीके तलाश रहे हैं। समिट में BFSI मार्केटिंग में AI, डेटा, क्रिएटिविटी और पर्सनलाइजेशन के बढ़ते महत्व पर भी चर्चा होगी।
इंडस्ट्री लीडर्स इस बात पर चर्चा करेंगे कि ब्रैंड तेजी से बंटे हुए मीडिया माहौल, बदलते ग्राहक व्यवहार और ज्यादा प्रासंगिक व जिम्मेदार कम्युनिकेशन की बढ़ती जरूरत के बीच कैसे आगे बढ़ सकते हैं।
Pitch BFSI Summit 2026 तेजी से बदलते डिजिटल माहौल में नए तरीके से ग्राहकों से जुड़ने के मुद्दों पर चर्चा के लिए BFSI कम्युनिटी को एक मंच पर ला रहा है। समिट में BFSI मार्केटर्स के सामने मौजूद कई अहम चुनौतियों पर बातचीत होगी। इनमें कस्टमर अटेंशन, बढ़ती कस्टमर एक्विजिशन कॉस्ट, AI आधारित मार्केटिंग, डेटा और पर्सनलाइजेशन, क्रिएटर के जरिए फाइनेंशियल कम्युनिकेशन और मीडिया की बदलती भूमिका शामिल हैं।
चर्चा में यह भी देखा जाएगा कि ब्रैंड इनोवेशन के साथ-साथ प्राइवेसी और जिम्मेदार कम्युनिकेशन का ध्यान रखते हुए ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते कैसे बना सकते हैं।
समिट में कई अहम कीनोट और पैनल डिस्कशन भी होंगे। इनमें AI आधारित बैंकिंग का वास्तव में क्या मतलब है, इंश्योरेंस सेक्टर की संभावनाओं पर अभी भी पर्याप्त मार्केटिंग क्यों नहीं हो रही है, ग्राहकों का ध्यान अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बंटने के बीच ब्रैंड अपनी प्रासंगिकता कैसे बनाए रख सकते हैं और भारत फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में दुनिया भर में भरोसेमंद पहचान कैसे बना सकता है जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी, कस्टमर एंगेजमेंट और इनोवेशन से जुड़े इन सत्रों के जरिए Pitch BFSI Summit 2026 इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अपने अनुभव, विचार और भविष्य की रणनीतियां साझा करने का मंच देगा।
समिट के बाद Pitch Finovate - BFSI Marketing Awards का आयोजन होगा। इन अवॉर्ड्स का उद्देश्य BFSI क्षेत्र में सफल मार्केटिंग रणनीतियां, कैंपेन और नए आइडिया तैयार करने और लागू करने वाले लोगों और काम को सम्मानित करना है।
इस साल जूरी के चेयर वेंकट नागेश्वर चलसानी, चीफ एग्जिक्यूटिव, AMFI हैं। वहीं डॉ. अनुराग बत्रा, चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ, BW बिजनेसवर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया को- जूरी चेयर हैं। जूरी में इंडस्ट्री के कई वरिष्ठ लीडर्स, बिजनेस हेड्स और विशेषज्ञ भी शामिल हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों का लंबा अनुभव रखते हैं।
जी मीडिया कॉर्पोरेशन (Zee Media Corporation Limited) की 27वीं सालाना आम बैठक यानी AGM 22 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जी मीडिया कॉर्पोरेशन (Zee Media Corporation Limited) की 27वीं सालाना आम बैठक यानी AGM 22 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू हुई और 12:14 बजे खत्म हुई। कंपनी ने बताया कि बैठक में रखे गए सभी तीनों प्रस्ताव जरूरी बहुमत के साथ मंजूर हो गए।
बैठक में कंपनी के वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिट किए गए वित्तीय नतीजों और संबंधित रिपोर्टों को मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा गया था। इसे शेयरधारकों ने मंजूर कर दिया। दूसरे प्रस्ताव के तहत सुरेंद्र सिंह को कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दी गई। वह रोटेशन के आधार पर रिटायर होने के बाद दोबारा नियुक्ति के लिए पात्र थे।
तीसरे प्रस्ताव में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कॉस्ट ऑडिटर्स के पारिश्रमिक को मंजूरी देने की बात थी। इस प्रस्ताव को भी शेयरधारकों ने मंजूर कर दिया।
कंपनी के मुताबिक, एजीएम में कुल 70 शेयरधारक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इनमें 5 प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप से, जबकि 65 पब्लिक शेयरधारक थे।
AGM में रिमोट ई-वोटिंग और बैठक के दौरान हुई ई-वोटिंग के नतीजों की जांच नीलम गुप्ता एंड एसोसिएट्स की प्रोपराइटर नीलम गुप्ता ने स्क्रूटिनाइजर के तौर पर की। उनकी रिपोर्ट के आधार पर तीनों प्रस्ताव जरूरी बहुमत से पास हुए।
मंगलवार को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बता दें कि NBDA वर्तमान में देश के प्रमुख न्यूज और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स का शीर्ष संगठन है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (NBDA) ने ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से फिर प्रेजिडेंट चुना है। मंगलवार को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बता दें कि NBDA वर्तमान में देश के प्रमुख न्यूज और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स का शीर्ष संगठन है। इसके 29 प्रमुख न्यूज और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स सदस्य हैं, जिनके तहत 136 न्यूज चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
इससे पहले NBDA की 19वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में MM TV Ltd. का प्रतिनिधित्व करने वाले जयंत एम मैथ्यू का बोर्ड में स्वागत किया गया। उन्हें NBDA के बोर्ड में नियुक्त किया गया है।
इसी बैठक में ‘टाइम्स ग्रुप’ की डायरेक्टर (पब्लिक पॉलिसी एंड कंटेंट एश्योरेंस) रचना बर्मन और ‘नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड’ की ग्रुप जनरल काउंसल क्षिप्रा जटाना को NBDA का स्थायी निदेशक बनाया गया।
NBDA बोर्ड के अन्य सदस्य
आईसीसी चेयरमैन जय शाह के जन्मदिन पर उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए प्रमुख फैसलों और महिला क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट तथा वैश्विक क्रिकेट से जुड़े बदलावों पर नजर डालते हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आज क्रिकेट जगत, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) के चेयरमैन जय शाह (Jay Shah) का जन्मदिन मना रहा है। जय शाह पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) यानी बीसीसीआई (BCCI) के सचिव रहे और अब आईसीसी के सबसे कम उम्र के चेयरमैन हैं।
उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट में पे पैरिटी पॉलिसी (Pay Parity Policy) लागू की गई, जिसके तहत भारतीय महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटरों के बराबर मैच फीस देने का फैसला किया गया। यह भारतीय खेलों में इस तरह का पहला कदम बताया गया।
जय शाह के कार्यकाल में महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) की शुरुआत भी हुई। लंबे समय से चर्चा में रही इस लीग की शुरुआत के बाद इसमें ब्रॉडकास्ट डील्स (Broadcast Deals), फ्रेंचाइजी निवेश और दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली।
टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव स्कीम (Test Cricket Incentive Scheme) भी शुरू की गई। इसके तहत भारतीय टेस्ट सीजन में खेलने वाले खिलाड़ियों की मैच फीस में बढ़ोतरी की गई। इसका उद्देश्य लंबे फॉर्मेट के प्रति खिलाड़ियों की दिलचस्पी बनाए रखना था।
बीसीसीआई में उनके कार्यकाल के दौरान घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी और प्राइज मनी (Prize Money) में बढ़ोतरी हुई। इसी दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) का निर्माण और कोविड-19 महामारी के दौरान आईपीएल (IPL) का बायो-सिक्योर आयोजन भी हुआ।
एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) के अध्यक्ष के तौर पर जय शाह ने एशिया कप (Asia Cup) को मजबूत मल्टी-वेन्यू टूर्नामेंट के तौर पर आगे बढ़ाने और एशिया में क्रिकेट के विस्तार पर भी काम किया।
दिसंबर 2024 में आईसीसी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालने के बाद जय शाह ने वैश्विक स्तर पर क्रिकेट को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक (Los Angeles 2028 Olympics) में वापस लाने की दिशा में काम किया। इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन (Technology Integration) और कैलेंडर रिफॉर्म (Calendar Reform) से जुड़े प्रयास भी जारी रहे।
पूर्व में सीएनबीसी-टीवी18 (CNBC-TV18), रॉयटर्स (Reuters), टाइम्स नाउ (Times Now) और बिजनेस टुडे (Business Today) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं आकाशदीप
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
स्टार्टअप पॉलिसी फोरम (SPF) ने आकाशदीप बरुआ को अपना कम्युनिकेशंस लीड नियुक्त किया है। SPF में अपनी नई भूमिका में आकाशदीप सोशल मीडिया, कम्युनिकेशंस और मीडिया रिलेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही वह संगठन के वर्कफ्लो में AI के इस्तेमाल को बढ़ाने और SPF के पॉलिसी पक्ष को प्रमुख ऑडियंस तक पहुंचाने का काम भी करेंगे।
आकाशदीप को प्रमुख न्यूजरूम्स में काम करने का सात साल से अधिक का अनुभव है। पूर्व में उन्होंने सीएनबीसी-टीवी18 (CNBC-TV18), रॉयटर्स (Reuters), टाइम्स नाउ (Times Now) और बिजनेस टुडे (Business Today) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।
स्टार्टअप पॉलिसी फोरम की प्रेजिडेंट और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) श्वेता राजपाल कोहली ने आकाशदीप की नियुक्ति पर कहा कि वह न्यूजरूम के अनुभव और प्रोडक्ट-ग्रोथ माइंडसेट का अनोखा मेल लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि SPF को ऐसी कम्युनिकेशंस व्यवस्था की जरूरत है, जो गुणवत्ता से समझौता किए बिना तेजी और बड़े स्तर पर काम कर सके।
वहीं, आकाशदीप बरुआ ने कहा कि SPF पॉलिसी और उसके द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने वाले स्टार्टअप्स के बीच एक नई दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस काम को उन लोगों तक पहुंचाने के तरीके को आकार देने के लिए उत्साहित हैं, जिन तक यह पहुंचना जरूरी है।
शो में चुनावों से पहले देश की बड़ी राजनीतिक खबरों और मुद्दों पर होगी चर्चा, लॉन्च एपिसोड में IIT Bombay, DUSU, ‘छात्रों की गूंज’ और उत्तर प्रदेश में बुलडोजर स्वागत जैसे विषय शामिल होंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जानी-मानी टीवी पत्रकार और NDTV की मैनेजिंग एडिटर पद्मजा जोशी जल्द ही दर्शकों के लिए नया साप्ताहिक राजनीतिक शो ‘Politics Zindabad’ लेकर आ रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए साझा की है।
पद्मजा जोशी ने अपने पोस्ट में बताया कि यह नया शो चुनावों की ओर बढ़ते देश के राजनीतिक माहौल के बीच बड़ी राजनीतिक खबरों और घटनाक्रमों पर केंद्रित होगा। इसका प्रसारण हर शुक्रवार रात 8 बजे किया जाएगा।
पद्मजा जोशी ने बताया कि शो का विशेष लॉन्च एपिसोड इसी सप्ताह प्रसारित होगा। इस एपिसोड में IIT Bombay, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU), ‘छात्रों की गूंज’ और उत्तर प्रदेश में बुलडोजर स्वागत जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
#PoliticsZindabad debuts this week.
— Padmaja Joshi (@PadmajaJoshi) September 21, 2026
Pure politics.
Every Friday
8 pm
A special launch episode today, where we talk of IIT Bombay, DUSU, Chhatron ki Goonj and a bulldozer welcome in Uttar Pradesh. pic.twitter.com/HYPkFHy2FR
बता दें कि पद्मजा जोशी ने पिछले वर्ष NDTV में बतौर मैनेजिंग एडिटर अपनी नई पारी शुरू की थी। इसके साथ ही वह NDTV 24x7 पर प्राइम टाइम एंकरिंग की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। इससे पहले वह TV9 Network में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में कार्यरत थीं। अपने लंबे पत्रकारिता करियर में वह स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज), हेडलाइंस टुडे, टाइम्स नाउ और TV9 Network जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
भारतीय ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में मनीष सिंघल का सफर उद्यमिता, दर्शकों की पसंद को समझने और स्थापित खिलाड़ियों को चुनौती देने के साहस की कहानी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में मनीष सिंघल का सफर उद्यमिता, दर्शकों की पसंद को समझने और स्थापित खिलाड़ियों को चुनौती देने के साहस की कहानी है। हाल ही में Enterr10 Television के संस्थापक मनीष सिंघल का जन्मदिन था। इस मौके पर 'दंगल टीवी' की सफलता के पीछे की सोच और विजन को याद किया गया।
मनीष सिंघल ने 2004 में इंदौर से Enterr10 Television की शुरुआत की। उन्होंने इसके लिए मुंबई और दिल्ली जैसे देश के पारंपरिक मीडिया केंद्रों से अलग इंदौर को चुना। शुरुआत में यह कारोबार उनके शॉपिंग और टेली-कॉमर्स बिजनेस के विस्तार के तौर पर शुरू हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह एक बड़े टेलीविजन कारोबार में बदल गया।
2009 में लॉन्च हुआ 'दंगल टीवी'
इस सफर में सबसे बड़ा मोड़ 2009 में 'दंगल टीवी' के लॉन्च के साथ आया। शुरुआत में 'दंगल' एक भोजपुरी फिल्म चैनल था। इसके बाद 2015 में इसे हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) के रूप में पेश किया गया। यह बदलाव दिखाता है कि मनीष सिंघल दर्शकों की बदलती पसंद को समझने और हिंदी भाषी दर्शकों के लिए अलग तरह का कंटेंट तैयार करने में सक्षम रहे।
'दंगल' ने पारिवारिक ड्रामा, पौराणिक कथाओं और क्राइम आधारित कार्यक्रमों के जरिए धीरे-धीरे अपनी मजबूत ऑडियंस बनाई। चैनल की पहुंच शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों तक बनी। इसकी सफलता ने उस पुरानी धारणा को भी चुनौती दी कि हिंदी एंटरटेनमेंट की दुनिया में सिर्फ पुराने बड़े ब्रॉडकास्टर्स, बड़े बजट और महानगरों से चलने वाले नेटवर्क ही आगे रह सकते हैं।
‘मास इंडिया’ को समझना बनी रणनीति
मनीष सिंघल की रणनीति के केंद्र में बड़े पैमाने पर भारतीय दर्शकों को समझना रहा है। इंडस्ट्री में चल रहे ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय उन्होंने ऐसी कहानियों पर ध्यान दिया, जिनमें लोगों को अपने रिश्ते, भावनाएं और सांस्कृतिक मूल्य नजर आएं। दर्शकों को प्राथमिकता देने वाली इस सोच ने 'दंगल' को अलग-अलग इलाकों के दर्शकों से जोड़ने में मदद की और फ्री-टू-एयर टीवी सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर उसकी पहचान बनाई।
उनकी प्रतिस्पर्धा को लेकर सोच भी अलग रही है। उनका फॉर्मूला “'दंगल' versus 'दंगल'” रहा है। इसका मतलब है कि नेटवर्क के लिए सबसे बड़ा पैमाना उसके प्रतिस्पर्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि उसका अपना पिछला प्रदर्शन होना चाहिए।
ओरिजिनल कंटेंट पर बढ़ाया फोकस
मनीष सिंघल ने ओरिजिनल और इन-हाउस प्रोग्रामिंग में निवेश कर 'दंगल' की क्रिएटिव स्वतंत्रता को भी मजबूत किया। इससे नेटवर्क को कंटेंट, प्रोडक्शन और शेड्यूलिंग पर ज्यादा नियंत्रण मिला। साथ ही, दर्शकों की बदलती पसंद के हिसाब से तेजी से बदलाव करने में भी मदद मिली।
टीवी से आगे बढ़ा 'दंगल' का सफर
डिजिटल खपत बढ़ने के साथ मनीष सिंघल ने 'दंगल' ब्रैंड को पारंपरिक टीवी से आगे ले जाने की कोशिश की। 2022 में 'दंगल प्ले' की शुरुआत के साथ Enterr10 ने स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रखा।
'दंगल प्ले' की कमान उनके बेटे अक्षत सिंघल संभाल रहे हैं। इस तरह कारोबार में एक तरफ मनीष सिंघल का मास-मार्केट ब्रॉडकास्टिंग अनुभव है, तो दूसरी तरफ अगली पीढ़ी का डिजिटल-फर्स्ट नजरिया भी जुड़ रहा है।
विदेशों तक पहुंचा 'दंगल'
मनीष सिंघल के नेतृत्व में नेटवर्क ने भारत से बाहर भी विस्तार की दिशा में काम किया है। 'दंगल' की इंटरनेशनल मार्केट्स में डिस्ट्रीब्यूशन और उसके कंटेंट की सिंडिकेशन के जरिए भारतीय मनोरंजन को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।
कंपनी की क्षेत्रीय और हाई-डेफिनिशन पेशकशों की योजनाएं भी उसके मल्टीलिंगुअल और मल्टीप्लेटफॉर्म विस्तार की दिशा को दिखाती हैं।
छोटे शहरों और ग्रामीण बाजारों तक पहुंच
विज्ञापनदाताओं के लिए भी 'दंगल' छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण बाजारों तक पहुंचने का एक जरिया बनकर उभरा है। इसकी व्यापक पहुंच और आम भारतीय उपभोक्ताओं के व्यवहार को समझने की क्षमता ने इसे उन ब्रैंड्स के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण बनाया है, जो महानगरों से आगे अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं।
मनीष सिंघल का सफर यह दिखाता है कि पारंपरिक मीडिया केंद्रों से बाहर रहकर भी बड़ा मीडिया कारोबार खड़ा किया जा सकता है। इंदौर से टेलीविजन कारोबार शुरू करने से लेकर 'दंगल' को राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले एंटरटेनमेंट ब्रैंड में बदलने तक, उनका सफर बताता है कि दर्शकों की सही समझ, लगातार बेहतर अमल और बड़े फैसले लेने का साहस प्रतिस्पर्धी बाजार में भी बदलाव ला सकता है।
Tips Music ने अपने शेयर बायबैक कार्यक्रम के 10वें दिन यानी 21 सितंबर 2026 को 12,416 इक्विटी शेयर वापस खरीदे। कंपनी ने ये शेयर औसतन 658.39 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
Tips Music ने अपने शेयर बायबैक कार्यक्रम के 10वें दिन यानी 21 सितंबर 2026 को 12,416 इक्विटी शेयर वापस खरीदे। कंपनी ने ये शेयर औसतन 658.39 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे। इसके साथ ही बायबैक के तहत अब तक वापस खरीदे गए शेयरों की कुल संख्या 3,37,116 हो गई है।
कंपनी ने BSE और NSE को दी गई रोजाना रिपोर्ट में बताया कि इन सभी शेयरों की खरीदारी ITI Securities Broking Limited के जरिए की गई। 21 सितंबर को BSE पर कोई शेयर नहीं खरीदा गया, जबकि NSE पर 12,416 शेयर खरीदे गए। इस दिन कोई शेयर क्लोज-आउट या MSEI पर ट्रेड नहीं हुआ।
10वें दिन खरीदारी में बड़ी गिरावट
10वें दिन शेयर बायबैक की मात्रा पिछले दिन के मुकाबले काफी कम रही। 18 सितंबर को कंपनी ने 63,000 शेयर वापस खरीदे थे, जबकि 21 सितंबर को यह संख्या घटकर 12,416 शेयर रह गई।
21 सितंबर की खरीदारी का पूरा विवरण:

पहले के दिनों में कितने शेयर खरीदे गए?
18 सितंबर को कंपनी ने 63,000 शेयर खरीदे थे। इनमें BSE पर 2,000 और NSE पर 61,000 शेयर शामिल थे। औसत खरीद कीमत ₹657.45 रही। इसके साथ कुल बायबैक 3,24,700 शेयर हो गया था।
17 सितंबर को कंपनी ने 64,000 शेयर खरीदे थे। इनमें BSE पर 2,000 और NSE पर 62,000 शेयर शामिल थे। औसत कीमत ₹657.25 रही और कुल बायबैक 2,61,700 शेयर पहुंच गया था।
16 सितंबर को कंपनी ने 62,000 शेयर खरीदे थे। BSE पर 2,000 और NSE पर 60,000 शेयर खरीदे गए। औसत कीमत ₹658.40 रही और कुल बायबैक 1,97,700 शेयर हो गया था।
11 सितंबर को कंपनी ने 39,143 शेयर वापस खरीदे थे। इनमें BSE के 2,000 और NSE के 37,143 शेयर शामिल थे। औसत कीमत ₹660.20 रही और कुल बायबैक 77,700 शेयर तक पहुंच गया था।
10 सितंबर को कंपनी ने 38,069 शेयर खरीदे थे। BSE पर 1,000 और NSE पर 37,069 शेयर खरीदे गए। औसत कीमत ₹651.79 रही।
बायबैक की शुरुआत 9 सितंबर 2026 को हुई थी। पहले दिन कंपनी ने 488 शेयर खरीदे थे। इनमें BSE पर 100 और NSE पर 388 शेयर शामिल थे। औसत कीमत ₹649 प्रति शेयर रही।
₹44.50 करोड़ तक का है बायबैक
Tips Music ने 9 सितंबर को अपने सार्वजनिक ऐलान में बायबैक से जुड़ी समयसीमा को स्पष्ट करने के लिए एक करेक्शन जारी किया था। कंपनी के मुताबिक, बायबैक का अधिकतम आकार ₹44.50 करोड़ है। बायबैक पूरा करने की अंतिम तारीख इनमें से जो पहले आएगी, वह होगी:
कंपनी को इस अंतिम तारीख से पहले सभी भुगतान संबंधी दायित्व पूरे करने होंगे।
बायबैक की मुख्य शर्तें
कंपनी का बायबैक अधिकतम 66 कारोबारी दिनों तक खुला रहेगा और तय शर्तों के तहत इससे पहले भी बंद किया जा सकता है।
शेयरधारकों ने दी थी मंजूरी
शेयरधारकों ने AGM में विशेष प्रस्ताव के जरिए शेयर बायबैक को मंजूरी दी थी। 2 सितंबर 2026 को जारी वोटिंग नतीजों के मुताबिक, बायबैक प्रस्ताव के पक्ष में 9,92,51,965 वोट पड़े, जबकि 4,01,238 वोट इसके खिलाफ रहे। प्रस्ताव को 99.5974% वोट मिले। प्रमोटर्स ने बायबैक प्रस्ताव के पक्ष में पूरी तरह मतदान किया। वहीं, संस्थागत निवेशकों में करीब 3.08% वोट प्रस्ताव के खिलाफ पड़े।
₹750 प्रति शेयर का अधिकतम भाव
कंपनी ने बायबैक के लिए अधिकतम कीमत ₹750 प्रति शेयर तय की है। यह हाल की बाजार कीमतों के मुकाबले प्रीमियम पर है।
कंपनी के मुताबिक, ₹750 की कीमत 29 जुलाई 2026 को BSE के क्लोजिंग प्राइस से 9.50% अधिक और बोर्ड बैठक की सूचना से पहले के दो हफ्तों के BSE वॉल्यूम-वेटेड औसत भाव से 8.01% अधिक है। कंपनी ने यह भी बताया है कि उस पर कोई बकाया उधारी या कर्ज नहीं है। बायबैक के बाद भी कंपनी का सुरक्षित और असुरक्षित कर्ज, पेड-अप शेयर कैपिटल और फ्री रिजर्व के मुकाबले नियामकीय सीमा के भीतर रहेगा।
पारुल बुधिराजा ने ओगिल्वी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह सितंबर 2026 तक इंडिपेंडेंट फ्रैक्शनल सीएमओ और स्ट्रैटेजिक कंसल्टेंट रहीं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पारुल बुधिराजा (Parul Budhiraja) ने ओगिल्वी (Ogilvy) में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (Executive Vice President) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। इसकी जानकारी उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक पोस्ट के जरिए दी।
अपनी पोस्ट में पारुल ने लिखा कि वह ओगिल्वी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर नई पोजिशन शुरू करने को लेकर खुश हैं। ओगिल्वी से जुड़ने से पहले पारुल अप्रैल 2024 से सितंबर 2026 तक इंडिपेंडेंट फ्रैक्शनल सीएमओ (Independent Fractional CMO) और स्ट्रैटेजिक कंसल्टेंट (Strategic Consultant) के तौर पर काम कर रही थीं।
इससे पहले वह चीइल इंडिया (Cheil India) और कॉन्ट्रैक्ट इंडिया (Contract India) के साथ भी काम कर चुकी हैं।
'पिच बीएफसीआई समिट' (Pitch BFSI Summit) का चौथा संस्करण मुंबई में 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र से जुड़े दिग्गज शामिल होंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'पिच बीएफसीआई समिट' (Pitch BFSI Summit) का चौथा संस्करण मुंबई में 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र से जुड़े दिग्गज शामिल होंगे। सम्मेलन में भारत के बदलते वित्तीय परिदृश्य, इससे जुड़े अवसरों और चुनौतियों के साथ-साथ आने वाले समय में विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
इस सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण ‘India’s Next Decade: From Financialisation to Wealth Creation’ विषय पर होने वाली फायरसाइड चैट होगी। इसमें HSBC Mutual Fund के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर कैलाश कुलकर्णी और BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ. अन्नुराग बत्रा शामिल होंगे।
इस बातचीत में चर्चा होगी कि औपचारिक वित्तीय उत्पादों में भारतीयों की बढ़ती भागीदारी को किस तरह लोगों और परिवारों के लिए लंबे समय में संपत्ति बनाने के अवसर में बदला जा सकता है।
फायरसाइड चैट में भारतीय निवेशकों के बदलते व्यवहार, म्यूचुअल फंड और दूसरे वित्तीय उत्पादों की बढ़ती भूमिका और अगले दशक में देश की बचत एवं निवेश व्यवस्था में होने वाले बदलावों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, जैसे-जैसे अधिक भारतीय पारंपरिक बचत की आदतों से आगे बढ़कर व्यवस्थित तरीके से संपत्ति बनाने की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में वित्तीय क्षेत्र में भरोसा, भागीदारी और वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के तरीकों पर भी बातचीत होगी।
दिनभर चलने वाले इस सम्मेलन में कई अहम बातचीत, मुख्य वक्ताओं के सत्र और पैनल चर्चाएं होंगी। इनमें बीएफएसआई क्षेत्र में एआई का इस्तेमाल, एसआईपी और बीमा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था से जुड़ी संभावनाएं, और जब लोगों का ध्यान अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बंटा हुआ है, तब ब्रांड अपनी प्रासंगिकता कैसे बनाए रखें, जैसे विषय शामिल होंगे।