अभिषेक शेट्टी को ग्रैब में रीजनल डायरेक्टर एंड हेड ऑफ प्रोडक्ट मार्केटिंग नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह स्विगी में मार्केटिंग हेड के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अभिषेक शेट्टी (Abhishek Shetty) को ग्रैब (Grab) में रीजनल डायरेक्टर एंड हेड ऑफ प्रोडक्ट मार्केटिंग (Regional Director & Head of Product Marketing) नियुक्त किया गया है। अपनी नई भूमिका में वह ग्रैब के अलग-अलग मार्केट्स और बिजनेस में प्रोडक्ट मार्केटिंग (Product Marketing) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
शेट्टी कंज्यूमर इनसाइट (Consumer Insight) को प्रोडक्ट रोडमैप (Product Roadmap) में शामिल करने के साथ वैल्यू प्रपोजिशन (Value Proposition), गो-टू-मार्केट (Go-to-Market), एडॉप्शन और ग्रोथ से जुड़े कामों का नेतृत्व करेंगे। उनकी जिम्मेदारी मोबिलिटी (Mobility), डिलीवरीज (Deliveries), फाइनेंशियल सर्विसेज (Financial Services), कॉमर्स (Commerce) और एआई-पावर्ड एक्सपीरियंस (AI-powered Experiences) तक होगी।
अपनी लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट में शेट्टी ने लिखा कि ग्रैब जैसे कम कंज्यूमर प्लेटफॉर्म रोजमर्रा की जिंदगी के इतने हिस्सों को कवर करते हैं, जहां लोग दक्षिण-पूर्व एशिया में यात्रा करते हैं, खाना खाते हैं, खरीदारी करते हैं और भुगतान करते हैं। उन्होंने बताया कि अब वह ग्रैब में रीजनल डायरेक्टर एंड हेड ऑफ प्रोडक्ट मार्केटिंग के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
ग्रैब से पहले शेट्टी स्विगी (Swiggy) में मार्केटिंग हेड-स्विगी इंस्टामार्ट, नॉइस एंड प्राइवेट ब्रांड्स (Marketing Head - Swiggy Instamart, Noice & Pvt Brands) के पद पर कार्यरत थे।
शेट्टी को 18 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने कंज्यूमर टेक्नोलॉजी (Consumer Technology), क्विक कॉमर्स (Quick Commerce), स्ट्रीमिंग (Streaming), ई-कॉमर्स (E-commerce), रिटेल और मीडिया जैसे क्षेत्रों में काम किया है। उनके अनुभव में ग्रैब, स्विगी इंस्टामार्ट, सोनीलिव (SonyLIV) और सेलियो (Celio) में लीडरशिप भूमिकाएं शामिल हैं।
सिद्धार्थ त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “दफ़्तर से जन्मदिन की मीठी तस्वीरें!” उन्होंने आगे कहा कि “हेमंत सर के स्नेह से छोटे-छोटे पल उत्सव बन जाते हैं!”
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार और ‘टीवी9’ (TV9) में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर (Creative Content Strategy) सिद्धार्थ त्रिपाठी ने 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर TV9 के दफ्तर में उनका जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया।
दफ्तर में हुए इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सिद्धार्थ त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनके साथियों के बीच जन्मदिन की खुशियां और उत्सव के पल नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने सहयोगियों और खास तौर पर टीवी9 के न्यूज डायरेक्टर हेमंत शर्मा के प्रति आभार भी जताया है।
सिद्धार्थ त्रिपाठी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “दफ़्तर से जन्मदिन की मीठी तस्वीरें!” उन्होंने आगे कहा कि “हेमंत सर के स्नेह से छोटे-छोटे पल उत्सव बन जाते हैं!” साथ ही उन्होंने लिखा, “उनसे ये उत्सवधर्मिता सीख रहा हूँ” और इसके लिए हेमंत शर्मा का धन्यवाद किया।
मीडिया में 26 से ज्यादा वर्षों का अनुभव रखने वाले सिद्धार्थ त्रिपाठी पत्रकारिता के साथ-साथ क्रिएटिव कंटेंट और नए फॉर्मेट्स को लेकर भी सक्रिय रहे हैं। वह ‘आजतक’ और ‘जी न्यूज’ जैसे प्रमुख न्यूज संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में काम कर चुके हैं।
इस सेलिब्रेशन की खास झलकियां आप यहां देख सकते हैं।





डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मद्रास हाई कोर्ट में कहा कि पार्टी के हर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मद्रास हाई कोर्ट में कहा है कि पार्टी के अलग-अलग विंग या पदाधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट से किए गए हर पोस्ट के लिए उन्हें कानूनी तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
स्टालिन ने यह बात तमिलनाडु के मंत्री और टीवीके नेता आधव अर्जुन की ओर से दायर 1 करोड़ रुपये की मानहानि की याचिका के जवाब में दाखिल किए गए अपने काउंटर-अफिडेविट में कही है। यह मामला डीएमके आईटी विंग के एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें आधव अर्जुन को एक 258 करोड़ रुपये के ड्रग तस्करी मामले में आरोपी जॉन ब्रिटो का रिश्तेदार बताया गया था।
स्टालिन ने अदालत से कहा कि वह पार्टी के प्रमुख हैं और अलग-अलग विंग के पदाधिकारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण रखते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी के किसी सदस्य या विंग की हर व्यक्तिगत कार्रवाई के लिए उन्हें कानूनी रूप से जिम्मेदार माना जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा कोई पोस्ट किया भी गया था, तो पहले यह साबित करना होगा कि वह पोस्ट उनकी जानकारी, सहमति या मंजूरी से किया गया था और वह मानहानिकारक भी था।
स्टालिन ने अपने जवाब में यह भी दावा किया कि आधव अर्जुन ने अपनी याचिका में इस बात से इनकार नहीं किया है कि जॉन ब्रिटो नाम का उनका कोई रिश्तेदार है और उस व्यक्ति के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आपराधिक मामला चल रहा है। यह स्टालिन की ओर से अदालत में रखी गई दलील है।
वहीं, आधव अर्जुन ने अपनी याचिका में कहा है कि डीएमके के पोस्ट में उन्हें ड्रग तस्करी मामले से जोड़ना गलत और मानहानिकारक है। उन्होंने स्टालिन और डीएमके आईटी विंग से 1 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।
स्टालिन ने आगे कहा कि आधव अर्जुन ने सार्वजनिक तौर पर उन्हें दो बार ‘मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा था। स्टालिन ने इसे किसी सरकारी नीति की आलोचना के बजाय उन पर व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणी बताया। उन्होंने इसी आधार पर दावा किया कि अर्जुन अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने के लिए मुआवजे की मांग नहीं कर सकते। यह भी स्टालिन की ओर से अदालत में दी गई दलील है।
मद्रास हाई कोर्ट में इस मामले की आगे सुनवाई होनी है। डीएमके आईटी विंग ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है और अदालत ने आगे की सुनवाई 26 अक्टूबर 2026 तक टाल दी है।
ग्रेटर इंडिया के प्रेसिडेंट वेंनू अंबाती (Venu Ambati) के नेतृत्व में भावना भारत में संगठन की रेप्युटेशन मैनेजमेंट (Reputation Management) की जिम्मेदारी संभालेंगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भावना सिंह (Bhavna Singh) ने आज एसिलोरलक्सोटिका इंडिया (EssilorLuxottica India) में हेड-कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस-ग्रेटर इंडिया (Head - Corporate Communications - Greater India) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। वह भारत में कंपनी के कम्युनिकेशंस मैंडेट (Communications Mandate) को लीड करेंगी और ग्लोबल कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी (Global Communication Strategy) के अनुरूप देश में एसिलोरलक्सोटिका की कॉरपोरेट नैरेटिव (Corporate Narrative) को मजबूत करेंगी।
ग्रेटर इंडिया के प्रेसिडेंट वेंनू अंबाती (Venu Ambati) के नेतृत्व में भावना भारत में संगठन की रेप्युटेशन मैनेजमेंट (Reputation Management) की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनका फोकस कम्युनिकेशंस, पब्लिक अफेयर्स (Public Affairs) और स्ट्रैटेजिक एडवोकेसी (Strategic Advocacy) पर रहेगा।
इससे पहले भावना सिंह बीएसवी (BSV), जो मैनकाइंड ग्रुप (Mankind Group) की कंपनी है, में वाइस प्रेसिडेंट-कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस (Vice President, Corporate Communications) के पद पर कार्यरत थीं।
राजस्थान पत्रिका में नेशनल कॉरपोरेट हेड राकेश गोपाल ने पूर्व में इंडिया टुडे ग्रुप, एचटी मीडिया, BW बिजनेसवर्ल्ड, आईटीवी नेटवर्क व भारत एक्सप्रेस जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल राकेश गोपाल का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर मीडिया जगत से जुड़े लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में करीब तीन दशक का अनुभव रखने वाले राकेश गोपाल का करियर भारत के बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ आगे बढ़ा है। उन्होंने विज्ञापन सेल्स, रेवेन्यू, बिजनेस डेवलपमेंट और कॉरपोरेट अफेयर्स जैसे क्षेत्रों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।
वर्तमान में राजस्थान पत्रिका में नेशनल कॉरपोरेट हेड राकेश गोपाल ने अपने अब तक के करियर में इंडिया टुडे ग्रुप, एचटी मीडिया, बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड, आईटीवी नेटवर्क और भारत एक्सप्रेस जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। अपनी पेशेवर यात्रा में उन्होंने विज्ञापन, कॉरपोरेट और राजस्व से जुड़े कई अहम पदों पर जिम्मेदारियां संभाली हैं।
राकेश गोपाल की राजस्थान पत्रिका के साथ यह दूसरी पारी है। जुलाई 2025 में भारत एक्सप्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने एक बार फिर राजस्थान पत्रिका का रुख किया था। इससे पहले भी वे राजस्थान पत्रिका में नेशनल कॉरपोरेट हेड के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
राजस्थान पत्रिका में अपनी दूसरी पारी शुरू करने से पहले राकेश गोपाल ने भारत एक्सप्रेस में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। वहां वे चैनल की लीडरशिप टीम का हिस्सा रहे और रेवेन्यू से जुड़े काम के साथ विज्ञापनदाताओं के साथ संबंध विकसित करने तथा नए न्यूज नेटवर्क के लिए मोनेटाइजेशन के अवसर तैयार करने में भूमिका निभाई।
इंडिया टुडे ग्रुप के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रिंट और ब्रॉडकास्ट बिजनेस के लिए विज्ञापन साझेदारी और रेवेन्यू स्ट्रैटेजी से जुड़े काम किए। वहीं, एचटी मीडिया में उन्होंने क्रॉस-प्लेटफॉर्म मोनेटाइजेशन और विज्ञापनदाताओं के साथ जुड़ाव से जुड़े काम किए।
बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड में उन्होंने कॉरपोरेट अफेयर्स और रेवेन्यू से जुड़ी नेतृत्वकारी जिम्मेदारियां संभालीं। इसके अलावा आईटीवी नेटवर्क के साथ अपने कार्यकाल में उन्होंने टेलीविजन और प्रिंट ऑपरेशंस के लिए विज्ञापन सेल्स और कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं।
स्थापित मीडिया संस्थानों से लेकर नए न्यूज वेंचर तक राकेश गोपाल का पेशेवर सफर विज्ञापन साझेदारी, रेवेन्यू मॉडल और कमर्शियल ऑपरेशंस से जुड़े व्यापक अनुभव को दर्शाता है। उनका करियर भारतीय मीडिया इंडस्ट्री में आए बदलावों के साथ भी जुड़ा रहा है, जहां बदलते मीडिया कंजम्पशन, डिजिटल विस्तार और विज्ञापनदाताओं की बदलती अपेक्षाओं ने न्यूज और कंटेंट के बिजनेस को प्रभावित किया है।
मीडिया इंडस्ट्री में अपनी लंबी पेशेवर पारी के दौरान राकेश गोपाल ने विज्ञापन, कॉरपोरेट और रेवेन्यू से जुड़े क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। समाचार4मीडिया की ओर से राकेश गोपाल को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
डब्ल्यूपीपी मीडिया इंडिया ने अनिश कोहली को टैलेंट हेड-वेस्ट नियुक्त किया है। प्रमोशन से पहले वह लीड-एचआर बिजनेस पार्टनर की भूमिका संभाल रहे थे और संगठन से जुड़े हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
डब्ल्यूपीपी मीडिया इंडिया (WPP Media India) ने अनिश कोहली (Anish Kohli) को टैलेंट हेड-वेस्ट (Talent Head - West) के पद पर पदोन्नत किया है। कोहली ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर बताया कि वह पिछले 12.5 वर्षों से संगठन से जुड़े हुए हैं।
नई जिम्मेदारी से पहले वह लीड-एचआर बिजनेस पार्टनर (Lead - HR Business Partner) के तौर पर कार्यरत थे। कोहली एक एचआर प्रोफेशनल (HR Professional) हैं और उन्हें 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह सी-सूट (C-suite) और सीनियर लीडरशिप के साथ पीपल स्ट्रैटेजी (People Strategy) पर काम करते हैं।
उनकी विशेषज्ञता में स्ट्रैटेजिक वर्कफोर्स प्लानिंग (Strategic Workforce Planning), ऑर्गनाइजेशनल डिजाइन (Organisational Design), चेंज मैनेजमेंट (Change Management) और परफॉर्मेंस मैनेजमेंट (Performance Management) शामिल हैं।
डब्ल्यूपीपी मीडिया इंडिया से जुड़ने से पहले अनिश कोहली ग्रैटिट्यूड इंडिया (Gratitude India) के साथ काम कर चुके हैं।
संसद मामलों की चर्चित पत्रकार थीं पायल मेहता, तमाम राजनेताओं समेत साथी पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार और CNN-News18 की असिस्टेंट एडिटर पायल मेहता का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद मीडिया जगत, राजनीतिक हलकों और उनके सहयोगियों में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, पायल मेहता मुंबई प्रवास पर थीं, जहां उन्हें अचानक अस्वस्थता महसूस हुई। देर रात उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उनका निधन हो गया। हालांकि निधन के कारणों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पायल मेहता को संसद और राजनीति की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़, तेज खबरों और अथक कार्यशैली के लिए जाना जाता था। उनके साथ काम कर चुके कई पत्रकारों ने उन्हें बेहद मेहनती, संवेदनशील और सहयोगी व्यक्तित्व का धनी बताया है। संसद सत्र के दौरान सुबह से देर रात तक उनकी सक्रिय मौजूदगी को लेकर पत्रकारिता जगत में कई किस्से प्रचलित थे। सहयोगियों के अनुसार, खबरों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और तत्परता उन्हें अन्य पत्रकारों से अलग पहचान दिलाती थी।
उनके करीबी पत्रकार साथियों ने बताया कि पायल मेहता बहुभाषी थीं और हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी तथा बंगाली भाषाओं पर समान रूप से पकड़ रखती थीं। राजनीति, खेल और समसामयिक मामलों सहित विभिन्न विषयों पर उनकी समझ और रिपोर्टिंग को व्यापक सम्मान प्राप्त था।
पायल मेहता ने जून 2023 में ‘नेटवर्क18’ के अंग्रेजी समाचार चैनल CNN-News18 में बतौर असिस्टेंट एडिटर वापसी की थी। यह उनके लिए इस संस्थान में दूसरी पारी थी। इससे पहले वह वर्ष 2018 से 2022 तक CNN-News18 से जुड़ी रही थीं। बाद में उन्होंने समाचार एजेंसी ANI में अपनी सेवाएं दीं और फिर दोबारा CNN-News18 से जुड़ गई थीं।
करीब 15 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव वाली पायल मेहता ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में मुंबई स्थित ‘फोकस टीवी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने NewsX, Republic TV, ANI और CNN-News18 जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली पायल मेहता कॉमर्स स्नातक थीं।
सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कई राजेनताओं और वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि पायल मेहता का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने उन्हें एक समर्पित, कर्मठ, संवेदनशील और पेशेवर पत्रकार बताते हुए उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
समाचार4मीडिया की ओर से पायल मेहता को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
एयर-कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड (Blue Star Limited) के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. थियागराजन का 20 सितंबर को जन्मदिन है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एयर-कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड (Blue Star Limited) के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. थियागराजन 20 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाएंगे। इस कंपनी के साथ उनका चार दशक से ज्यादा का सफर नेतृत्व, रणनीतिक सोच और कंपनी के विकास से जुड़ा रहा है।
मदुरै यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट बी. थियागराजन ने अपने पेशेवर सफर की शुरुआत Larsen & Toubro, BPL Systems और Voltas जैसी संस्थाओं के साथ की। साल 1998 में वह ब्लू स्टार से जुड़े। इसके बाद उन्होंने कंपनी में कई महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी जिम्मेदारियां संभालीं।
ब्लू स्टार में उनका करियर सर्विस बिजनेस, मार्केटिंग, कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, प्लानिंग और ऑपरेशंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ा रहा। साल 2009 में उन्हें एयर-कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन प्रोडक्ट्स ग्रुप का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। 2013 में वह कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए और 2016 में जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बने। अप्रैल 2019 में उन्होंने ब्लू स्टार के मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली।
उनके नेतृत्व में ब्लू स्टार ने मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, एनर्जी-एफिशिएंट टेक्नोलॉजीज और मार्केट एक्सपेंशन पर अपना फोकस जारी रखा है। जनवरी 2026 में ब्लू स्टार ने बी. थियागराजन को मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर एक और कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्त करने की घोषणा की। उनका नया कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ। यह नियुक्ति कंपनी की रणनीतिक विकास पहलों को आगे बढ़ाने के दौरान नेतृत्व में निरंतरता को दर्शाती है।
ब्लू स्टार से इतर भी बी. थियागराजन इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। वह Refrigeration and Air Conditioning Manufacturers Association के पूर्व प्रेसिडेंट रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने Confederation of Indian Industry में भी कई नेतृत्वकारी पद संभाले हैं। इन भूमिकाओं के दौरान उन्होंने सस्टेनेबिलिटी, कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रामीण विकास और औद्योगिक विकास से जुड़ी चर्चाओं में योगदान दिया है।
बी. थियागराजन का पेशेवर सफर इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, कारोबारी समझ और लंबे समय तक संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एयर-कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन इंडस्ट्री में तकनीक और बाजार में लगातार हो रहे बदलावों के बीच उनका चार दशक से ज्यादा का अनुभव रहा है।
20 सितंबर उनके जीवन में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस मौके पर बी. थियागराजन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और आने वाले वर्षों के लिए सफलता, अच्छे स्वास्थ्य और प्रेरणादायक नेतृत्व की मंगलकामनाएं।
VerSe Innovation के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) उमंग बेदी का 20 सितंबर को जन्मदिन है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
VerSe Innovation के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) उमंग बेदी का 20 सितंबर को जन्मदिन है। तकनीक, उद्यमिता और डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में उनकी यात्रा भारत के डिजिटल परिवर्तन की कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। बहुराष्ट्रीय टेक कंपनियों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाने से लेकर भारत के करोड़ों लोगों तक डिजिटल कंटेंट पहुंचाने वाले प्लेटफॉर्म विकसित करने तक, उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
VerSe Innovation के को-फाउंडर और सीईओ के रूप में उमंग बेदी ने Dailyhunt और Josh जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए डिजिटल कंटेंट को देश के विभिन्न भाषाई और भौगोलिक क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने ऐसा डिजिटल इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया है, जो उपभोक्ताओं, कंटेंट क्रिएटर्स, प्रकाशकों और विज्ञापनदाताओं को एक साथ जोड़ता है।
पुणे विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले उमंग बेदी ने आगे चलकर हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में भी अध्ययन किया। अपने पेशेवर करियर की मजबूत नींव उन्होंने दुनिया की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में नेतृत्वकारी जिम्मेदारियां निभाते हुए तैयार की।
उन्होंने फेसबुक इंडिया और दक्षिण एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने कंपनी के बिजनेस, पार्टनरशिप और विज्ञापन संचालन के विस्तार में योगदान दिया। फेसबुक से पहले वह Adobe South Asia के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे और कंपनी के क्षेत्रीय कारोबार का नेतृत्व किया। इसके अलावा Intuit में भी उन्होंने भारत और उभरते बाजारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।
कॉरपोरेट जगत से उद्यमिता की ओर उनका कदम उनके करियर का एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित हुआ। VerSe Innovation में उन्होंने भारत की भाषाई विविधता को केंद्र में रखते हुए एक ऐसा डिजिटल इकोसिस्टम विकसित करने में मदद की, जो लोगों को उनकी पसंदीदा भाषा में जानकारी और मनोरंजन उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।
Dailyhunt, Josh और कंपनी के अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से न्यूज, एंटरटेनमेंट और क्रिएटर-आधारित कंटेंट की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ ब्रैंड्स को महानगरों से बाहर के दर्शकों तक पहुंचने के अवसर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
हाल के वर्षों में उमंग बेदी VerSe Innovation को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), विज्ञापन प्रौद्योगिकी और नए मोनेटाइजेशन मॉडल्स की दिशा में आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। कंपनी के विस्तारित पोर्टफोलियो में NexVerse.ai, Dailyhunt Premium और VerSe Collab जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जो उसके विविध डिजिटल कारोबार के विजन को दर्शाते हैं।
अगस्त 2026 में VerSe Innovation ने Spark Station नामक AI-संचालित कंटेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह प्लेटफॉर्म फिल्म निर्माताओं, ब्रांड्स, एजेंसियों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रचनात्मक उत्पादन प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह पहल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंटेंट निर्माण और डिजिटल विज्ञापन के संगम पर कंपनी की बढ़ती महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।
व्यावसायिक उपलब्धियों के अलावा उमंग बेदी नेतृत्व और सामाजिक प्रभाव से जुड़े विभिन्न प्रयासों से भी जुड़े रहे हैं। वह Kamalnayan Bajaj Fellowship के फेलो हैं और Aspen Global Leadership Network के सदस्य भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रयासों का भी समर्थन किया है, जो उनके व्यापक सामाजिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों और भारतीय उद्यमिता जगत में फैली उनकी पेशेवर यात्रा बदलते कारोबारी परिवेश के साथ तालमेल बिठाने और तकनीकी बदलावों से नए अवसर तलाशने की उनकी क्षमता को प्रदर्शित करती है।
उमंग बेदी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मीडिया और कंटेंट इनोवेशन के क्षेत्र में नई संभावनाओं की खोज जारी रखे हुए हैं। उनके नेतृत्व में VerSe Innovation लगातार विकास और नवाचार के नए अध्याय लिख रहा है। समाचार4मीडिया की ओर से उमंग बेदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
इंडिया टुडे ग्रुप ने रुचिका मेहता की जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए उन्हें इंडिया टुडे स्पाइस की एडिटर नियुक्त किया है। वह हेलो! इंडिया और ब्राइड्स टुडे की एडिटर भी हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इंडिया टुडे ग्रुप (India Today Group) ने रुचिका मेहता (Ruchika Mehta) की जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए उन्हें इंडिया टुडे स्पाइस (India Today Spice) की एडिटर नियुक्त किया है। वह अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के तहत हेलो! इंडिया (Hello! India) और ब्राइड्स टुडे (Brides Today) की एडिटर भी हैं।
यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब इंडिया टुडे ग्रुप अपने लग्जरी और लाइफस्टाइल पोर्टफोलियो (Luxury and Lifestyle Portfolio) को मजबूत कर रहा है। इसमें इंडिया टुडे स्पाइस के साथ हार्पर्स बाजार इंडिया (Harper’s Bazaar India), कॉस्मोपॉलिटन इंडिया (Cosmopolitan India), हेलो! इंडिया और ब्राइड्स टुडे शामिल हैं।
नई जिम्मेदारी के साथ रुचिका मेहता ग्रुप के लग्जरी और लाइफस्टाइल बिजनेस के तहत तीन पब्लिकेशंस की एडिटोरियल डायरेक्शन (Editorial Direction) संभालेंगी।
यह बदलाव इंडिया टुडे ग्रुप की व्यापक लीडरशिप रिस्ट्रक्चरिंग (Leadership Restructuring) का हिस्सा है। ग्रुप अपने प्रीमियम पब्लिशिंग बिजनेस (Premium Publishing Business) की ग्रोथ को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है, जिसे नए इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (Intellectual Properties), बढ़े हुए कमर्शियल अवसरों और प्रिंट व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से बढ़ते रेवेन्यू योगदान का समर्थन मिल रहा है।
इंडिया टुडे ग्रुप ने कमलिनी चटर्जी की जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए उन्हें लग्जरी और लाइफस्टाइल पोर्टफोलियो के पांचों ब्रांड्स की सेल्स लीडरशिप की जिम्मेदारी सौंपी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इंडिया टुडे ग्रुप (India Today Group) ने वाइस प्रेसिडेंट–सेल्स कमलिनी चटर्जी (Kamalinee Chatterjee) की जिम्मेदारियां बढ़ा दी हैं। अब वह ग्रुप के लग्जरी और लाइफस्टाइल पोर्टफोलियो (Luxury and Lifestyle Portfolio) के सभी पांच ब्रांड्स की सेल्स लीडरशिप संभालेंगी।
नई जिम्मेदारी के तहत कमलिनी चटर्जी अब हार्पर्स बाजार इंडिया (Harper’s Bazaar India), कॉस्मोपॉलिटन इंडिया (Cosmopolitan India), हेलो! इंडिया (Hello! India) और ब्राइड्स टुडे (Brides Today) के साथ इंडिया टुडे स्पाइस (India Today Spice) की सेल्स भी देखेंगी।
इंडिया टुडे स्पाइस के पोर्टफोलियो में शामिल होने के साथ कमलिनी सभी पांचों ब्रांड्स की सेल्स को एक कंसोलिडेटेड सेल्स लीडरशिप स्ट्रक्चर (Consolidated Sales Leadership Structure) के तहत लीड करेंगी।
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब इंडिया टुडे ग्रुप अपने लग्जरी और लाइफस्टाइल बिजनेस को मजबूत कर रहा है। इस बिजनेस में नए इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (Intellectual Properties), व्यापक कमर्शियल अवसरों और प्रिंट व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से बढ़े रेवेन्यू योगदान के जरिए हाल के वर्षों में ग्रोथ देखने को मिली है।
कमलिनी चटर्जी की बढ़ी हुई जिम्मेदारियां इंडिया टुडे ग्रुप की व्यापक लीडरशिप रिस्ट्रक्चरिंग (Leadership Restructuring) का हिस्सा हैं। इसका उद्देश्य ग्रुप के लग्जरी और लाइफस्टाइल बिजनेस की कमर्शियल ग्रोथ को आगे बढ़ाना है।