होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या आपको भी मिला है पत्रकार की शादी का ऐसा रोचक इनविटेशन कार्ड?

क्या आपको भी मिला है पत्रकार की शादी का ऐसा रोचक इनविटेशन कार्ड?

शायराना मिजाज के एक टीवी पत्रकार ने अपनी शादी में लोगों को बुलाने के लिए अनोखा तरीका तलाशा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

शायराना मिजाज के एक टीवी पत्रकार ने अपनी शादी में लोगों को बुलाने के लिए अनोखा तरीका ढूंढा है। यह तरीका इतना दिलचस्प है कि आपको तो याद रहेगा ही, उनकी बीवी को ताउम्र याद रहेगा। यह शादी 10 दिसंबर को होनी है और हो सकता है कि आपको इनविटेशन के तौर पर मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का विडियो आप के मैसेज बॉक्स में आए। हो सकता है किसी पार्टी के प्रवक्ता का विडियो आप के मैसेज बॉक्स में आए। या हो सकता है किसी टीवी एंकर का विडियो आए और ये लोग आपसे गुजारिश करें कि चंद्रकांत की शादी में जरूर-जरूर आना है।

चंद्रकांत गौरव फिलहाल ‘भारत समाचार’ लखनऊ में प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। शायराना मिजाज के हैं, ब्लॉग लिखते रहते हैं, आर्टिकल्स लिखते रहते हैं, अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है। उन्नाव की और वहां आने वाली बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू उस पर करते रहते हैं। लखनऊ से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ दिन दिल्ली में भी काम किया और उसके बाद वह लगातार लखनऊ से पत्रकारिता कर रहे हैं। वह अपनी स्क्रिप्ट, वॉइस ओवर के लिए जाने जाते हैं। अब 10 दिसंबर को उनकी शादी होने वाली है और उनकी होने वाली पत्नी का नाम है कल्पना जो उनके ही शहर की रहने वाली हैं।

चंद्रकांत गौरव के मिलने वाले उस वक्त चौंक गए, जब उन्हें वॉट्सऐप पर मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का एक विडियो मिला, जिसमें वो ‌गुजारिश कर रहे थे कि चंद्रकांत की शादी में 10 दिसंबर को जरूर आएं। बहुत से लोगों को भारत समाचार की एंकर शिवानी बाजपेई का विडियो मैसेज मिला, उसमें भी यही इनविटेशन था।

भारत समाचार के ही शैलेंद्र शर्मा,  न्यूज18 बिहार की विभा उपाध्याय, भारत समाचार के शो कटिंग चाय की होस्ट प्रज्ञा मिश्रा जैसे कई पत्रकारों का विडियो अलग-अलग लोगों को मिला है। ये चंद्रकांत की शादी में बुला रहे हैं और खाली एंकर ही नहीं, अलग-अलग पार्टियों के नेताओं-प्रवक्ताओं का भी बहुत से लोगों को विडियो मिल रहा है।

उन्नाव सदर के स्थानीय विधायक पंकज गुप्ता का विडियो, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकित परिहार का विडियो, समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जेबा यासमीन का विडियो तो लोगों को मिला ही है, डायलॉग राइटर रितेश सिंह रजवाड़ा ने भी विडियो भेजा है। एमपी गवर्नमेंट के सोशल मीडिया मैनेजर संदीप शर्मा का भी लोगों को विडियो मिला है।

चंद्रकांत की शादी के लिए आमंत्रित करते हुए कॉमेडियन सुनील पाल का विडियो आप यहां देख सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स शादी पत्रकार की शादी इनविटेशन कार्ड
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

18 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

19 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

20 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

23 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

23 hours ago

बड़ी खबरें